The Social Bharat | | [email protected]

1 subscriber(s)


N
23/10/2023 Neelesh Sharma Tradition Views 165 Comments 0 Analytics Video English DMCA Add Favorite Copy Link
यहां होगा झारखंड के सबसे बड़े रावण का दहन, 72 फीट ऊंचाई, एक दर्जन से अधिक कलाकारों की मेहनत
झारखंड में कांड्रा स्थित एसकेजी मैदान में राज्य का सबसे बड़ा रावण तैयार किया जा रहा है जिसकी हाइट 72 फीट है। कहा जा रहा है कि इस बार श्रद्धालुओं के विशेष आकर्षण का केंद्र यहां की आकर्षक आतिशबाजी होगी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन को आमंत्रित किया गया है।
रावण दहन कमेटी कान्ड्रा की ओर से विजयदशमी के अवसर पर कांड्रा स्थित एसकेजी मैदान में 72 फीट के रावण का दहन होगा। इसकी जोर शोर तैयारी कमेटी के सदस्यों द्वारा की जा रही हैं

कमेटी के अध्यक्ष लालबाबू महतो ने बताया कि एक दर्जन से अधिक कलाकारों द्वारा प्रदेश में सबसे बड़े करीब 72 फीट के रावण की प्रतिमूर्ति का निर्माण किया जा रहा है। इस वर्ष श्रद्धालुओं के विशेष आकर्षण का केंद्र यहां की आकर्षक आतिशबाजी होगी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1951 से यहां प्रतिवर्ष रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष आतिशबाजी को अलग अलग ढंग से किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन को आमंत्रित किया गया है। चम्पई सोरेन के कर कमलों द्वारा रावण का दहन किया जाएगा।
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved