“Attitude Determines Your Destiny” – आपका नजरिया ही आपकी नियति तय करता है” |
भगवान हर इंसान को एक जैसा बनाया है – दो हाथ, दो पैर, दो आँखे, दो कान और एक बहुत ही शानदार मस्तिष्क (दिमाग)| लेकिन हर व्यक्ति की जिंदगी अलग-अलग होती है| कुछ व्यक्ति जिंदगी की यात्रा में निरन्तर रूप से सफलता प्राप्त करते जाते है और वही कुछ व्यक्तियों की जिंदगी निराशा और दुखों के अँधेरे में ही बीत जाती है| इसका एक ही कारण है – “नजरिया – Attitude“
हमारा नजरिया यह निर्धारित करता है कि हम जिन्दगी को किस तरह से देखते हैं| हमारा नजरिया ही यह तय करता है कि हम परिस्थितियों को कैसे स्वीकार करते है और उन परिस्थितियों के प्रति अपनी प्रतिक्रिया (Response) किस तरह से देते है| नजरिया खुद ब खुद नहीं बनता बल्कि अपने नजरिये का निर्माण हम निरंतर रूप से अपने विचारों के द्वारा करते हैं| हम जैसा सोचते है वैसा ही हमारा नजरिया बनता है|
“Flip Switch” – Build Positive Attitude – सकारात्मक नजरिया कैसे विकसित करें
अपने सपनों का पीछा करने वाले व्यक्ति को हमेशा अपना रास्ता खुद बनाना पड़ता है और भीड़ से हटकर चलना पड़ता है| अकेले सफ़र में कई बार “असफलता का डर” उस पर हावी हो जाता है, लेकिन उसे हर बार अपने साहस से डर को मिटाना होता है|
मैं सही फैसले लेने में विश्वास नहीं करता | मैं पहले फैसले लेता हूँ, फिर उन्हें सही साबित कर देता हूँ | – रतन टाटा
साहस और ज़िद के मिलने से एक ऐसा जादुई ताबीज बनता है जिसके सामने सारी बाधाएं स्वत: ही दूर हो जाती है|
आपका नजरिया ही आपकी जिंदगी तय करता है| आप चाहें तो लोगों द्वारा फेंके गए पत्थरों से स्वंय को चोटिल कर सकते है या फिर उन्हीं पत्थरों का उपयोग एक मजबूत नींव बनाने में कर सकते है|
आपकी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि पूरी दुनिया के अविश्वास के शोर में, आपको अपने आत्मविश्वास की आवाज कितनी तेज से सुनाई देती है|
हमारा नज़रिया दूसरों के प्रति यह निर्धारित करता है कि उनका नज़रिया हमारे प्रति कैसा होगा।
विपरीत समय की निराशाओं के काले बादल, धैर्य की आशाओं के आगे ज्यादा समय तक टिक नहीं सकते|
आप यह तय नहीं कर सकते कि आपके सामने कैसी परिस्थितियां आएंगी लेकिन आप यह तय कर सकते है कि उन परिस्थितियों के प्रति आपका नजरिया क्या होगा|
जिस समय भी आप यह सोचना शुरू कर देते है कि ‘अगर आप लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाए, तो क्या करेंगे’, उसी पल आप हार जाते है|
अगर तुम किसी चीज को पसंद नहीं करते, तो उसे बदल दो| अगर उसे बदल नहीं सकते तो अपना नजरिया बदल दो।
Attitude एक “चश्मे” की तरह है| जिस प्रकार काले रंग का चश्मा पहनने पर, हमें सब कुछ काला दिखाई देता है और लाल रंग का चश्मा पहनने पर, हमें सब कुछ लाल ही दिखाई देता है| इसी प्रकार नेगेटिव नजरिये से हमें अपने चारों ओर निराशा, दुःख और असंतोष ही दिखाई देगा और पॉजिटिव नजरिये (Positive Thinking) से हमें आशा, खुशियाँ एंव संतोष ही नजर आएगा| यह हम निर्भर करता है कि हम कौनसे रंग का चश्मा पहनना पसंद करते है|
आप एक बुरे नज़रिये के साथ अच्छा दिन नहीं बिता सकते, और एक अच्छे नज़रिये के साथ बुरा दिन नहीं बिता सकते।
जीतने वाले अलग कार्य नहीं करते बल्कि वे कार्यों को अलग तरह (ढंग) से करते है| – शिव खेड़ा
लोग आपकी आवाज सुनते है, लेकिन वे आपके नजरिये को महसूस करते है|
आप जो करने से डरते हैं उसे करिए और करते रहिए, अपने डर पर विजय पाने का यही सबसे अच्छा नज़रिया है|
महान वो हाते हैं जो ये जानते हैं, कि सोच किसी भी बल से अधिक शक्तिशाली है और सोच दुनिया पर राज करती है।
इंसान दूसरों को अपने कर्मों से नुकसान पहुंचाता है और स्वंय को अपनी नकारात्मक सोच से।
जब वर्षा होती है तो सभी पक्षी आश्रय ढूंढते है, लेकिन बाज़ बादलों के ऊपर उडकर बारिश को ही अवॉयड कर देते है। समस्याए कॉमन होती है, लेकिन आपका एटीट्यूड (Attitude)यह तय करता है कि परिणाम क्या होगा|
The Winning Attitude For Success (Hindi)
जीतने वाले लोगों का नजरिया
Attitude#1 : Courage – साहस
जिंदगी हमें चुनौती देती हैं, यह साबित करने के लिए कि क्या हममें यह साहस है कि हम लक्ष्य की ओर जाने वाले काँटों भरे रास्ते में अकेले चल सकें|जिंदगी यह परिक्षण करती है कि क्या हम बाधाओं से डरकर अपने लक्ष्य को बदल देंगे| लेकिन जीतने वाले लोगों का साहस, “असफलता के डर” से कहीं अधिक शक्तिशाली होता है |
Attitude #2: Perseverance – ज़िद
ज़िद ! इस शब्द में ही इतनी शक्ति है कि इसे पढ़ने या सुनने बाद ऐसा महसूस होता है कि हम कुछ भी कर सकते है| ज़िद या जुनून, हमे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कुछ भी कर गुजरने की शक्ति देता है | वो जुनून ही है जिसके दम पर हम असंभव को भी संभव कर सकते है|
Attitude #3: Belief – विश्वास
सपनों को पूरा करने की यात्रा में एक समय ऐसा भी आता है, जब पूरी दुनिया आपके खिलाफ होती है| जब किसी को भी आप पर विश्वास न हो, तब आपका “आत्मविश्वास” ही आपका सबसे प्रिय मित्र होता है|जीतने वाले, अपने निर्णयों पर संदेह नहीं करते क्योंकि वे जानते हैं कि लोग रात के अँधेरे को ही सच मान बैठे है जबकि सच यह है कि सुबह होगी, जरूर होगी|
Attitude #4: Patience – धैर्य
लक्ष्य की राह में जिंदगी कई तरह के रंग खिलाती है और हर समय आपके अनुकूल नहीं होता| एक समय ऐसा भी आता है जब सब कुछ आपके खिलाफ होने लगता है| आपको लगता है कि आप अपने लक्ष्य से दूर जा रहे है और आपके चारों तरफ निराशा छाने लगती है| उस समय जिंदगी आपको चुनौती देती है कि आप ऐसे समय में जिंदगी के साथ कैसे व्यवहार करते है| लेकिन जीतने वाले लोग कभी भी अपना धैर्य नहीं खोते, वे घोर अँधेरे में भी खुशियों का दीपक जलाना जानते हैं|
Attitude #5: Never Quit – कभी हार न मानना
जीतने वाले कभी बहाने नहीं बनाते, वे निरंतर प्रयास करते है| उनकी राहों में हजारो मुसीबतें आती है, एक समय ऐसा भी आता है जब लगता है कि वे हार रहे हैं| लेकिन वे आखिरी पल तक प्रयास करते है क्योंकि वे जानते है कि उन्हें तब तक कोई नहीं हरा सकता, जब तक वे प्रयास करते रहेंगे|
|
K
|
24.01.2023
Kajal sah
Readers
28
|
Essay :
Who is the life partner? 
Life partner is someone special? No, experience is the true companion of life, .....
|
K
|
24.01.2023
Kajal sah
Readers
24
|
कविता :तू ही 
मेरी आखों की तारा है तू
मेरी हर मुस्कान की वजह है तू
रब से प्यारी है तू
मेरी .....
|
K
|
21.01.2023
Kajal sah
Readers
38
|
Mother - A world 
Mother, Amma, Ammi are the names of mother but her work creates a lot of impac .....
|
K
|
18.01.2023
Kajal sah
Readers
53
|
निबंध : मेहनत 
मानव जीवन बड़ा सौभाग्य से प्राप्त होता है, और इस जीवन कों बिना सफलता पाए बिना दे .....
|
K
|
18.01.2023
Kajal sah
Readers
43
|
Poem:Oh queen of my honey 
hey my girlfriend
O bud of my honey,
You are my beginning
you are the en .....
|
K
|
17.01.2023
Kajal sah
Readers
39
|
Essay : save daughter 
For the progress of the country, education, politics, resources, equal rights b .....
|
K
|
16.01.2023
Kajal sah
Readers
46
|
Poem- I can fly 
wanted to fly
that threw acid on me
was about to stand up
erased my iden .....
|
K
|
15.01.2023
Kajal sah
Readers
41
|
Poem:Weapon 
education is weapon
education is the easy way of life
education is the way .....
|
K
|
15.01.2023
Kajal sah
Readers
58
|
निबंध - क्या है शिक्षा? 
शिक्षा एक हथियार है जो हमें आगे बढ़ना और जीवन की चुनातियों से लड़ना सिखाती है, शि .....
|
|