The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
15/01/2023 Kajal sah General Views 107 Comments 0 Analytics Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
निबंध - क्या है शिक्षा?
शिक्षा एक हथियार है जो हमें आगे बढ़ना और जीवन की चुनातियों से लड़ना सिखाती है, शिक्षा एक पहलु जो हमारे जीवन कों व्यतीत करने में आसान बनाती है, शिक्षा एक सुविधा है जिसे ग्रहण करके अपना जीविका पार्जन अच्छा बना सकते है, शिक्षा एक पहचान है जो हमारे आत्मविश्वास और मेहनत करने की क्षमता कों बहुत बढाती है, शिक्षा एक  तोहफा है जिसे अर्जित करके हम युवाओं और युवतियों का भविष्य और अपने देश का आने वाले कल बना सकते है इसलिए शिक्षा है तो मानव का अस्तित्व है शिक्षा के बिना मानव पशु  समान बन जाता है, जिसका पहचान अस्तित्वहीन बन जाता है, जिस प्रकार हमारे लिए स्वास्थ्य भोजन जरुरी है ठीक उसी प्रकार स्वयं का विकास, समाज का विकास अपने अस्तित्व के उन्नति के लिए हमेशा शिक्षा कों ग्रहण करना हमारा परम् कर्तव्य है।

आज सभी सरकारी नौकरी के पीछे भागते है, केवल किताबी ज्ञान तक ही आज शिक्षा सिमित हो चूका है, जो सही नहीं है क्युकी शिक्षा आप जीवन के हर पहलु, हर सुख, हर दुख, अनुभव, वार्तालाप इत्यादि से आप सीख सकते है, आज के युवाओं और युवतियों में कई प्रकार के शिक्षा का आभाव है जैसे -
1.देश के संस्कृति
2. संचार (कम्युनिकेशन स्किल )
3. आर्थिक शिक्षा (इकोनॉमिक एजुकेशन )
4. जीवन कों जीने
5. एकता

इत्यादि बहुत सारे शिक्षा जिनका आभाव आज के पीढ़ियों में है, आज केवल शिक्षा व्यपार बन चूका, आज शिक्षा का मूल रूप लापता सा हो गया है? किताबी ज्ञान सीखना अनिवार्य है लेकिन जीवन के ज्ञान और नये स्किल्स कों भी सीखना शिक्षा का उद्देश्य है इसलिए केवल ज्ञानमात्र नहीं जीवन कों जीने की कला के रूप शिक्षा कों सीखते रहिये और सिखाते रहिये।

हर व्यक्ति के पास 24 घंटे होते है कोई व्यक्ति उस टाइम का सही से प्रयोग करके अम्बानी बन जाता है और जो नहीं बर्बाद करते है फकीर बन जाते है इसलिए अब आपको सोचना है 24 घंटे का उपयोग किताबी ज्ञान के साथ ही साथ न्यू स्किल्स सीख सकते है, और हमेशा सिखने की इच्छा रखे है, क्युकी सीखना जीवन पर्यन्त क्रिया है।
धन्यवाद : काजल साह :स्वरचित
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved