The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
12/04/2023 Kajal sah Awareness Views 139 Comments 0 Analytics Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
मेरा पसंदीदा हिंदी
हमारे भारत देश में विभिन्न प्रकार की भाषाएँ बोली जाती है, क्युकी हमारे भारत देश विभिन्नता में एकता वाला देश है। सभी भाषाओं की अपनी अपनी विशेषता है, और सभी राज्य की अपनी - अपनी भाषा है। जैसे बिहार में बिहारी भाषा, पंजाब में पंजाबी भाषा इत्यादि। लेकिन हम सभी का प्रिय और मनमोहक भाषा हिंदी भाषा है, क्युकी हिंदी एक ऐसा भाषा है जों दिल में अपनी जगह बनाती है और दूसरे के दिल तक पहुंचाती है।

हिंदी भाषा मुझे बेहद प्रिय है,और हिंदी के हर आलेख, निबंध, भाषण, गीत, इत्यादि मुझे बेहद अच्छे लगते है। मेरे राज्य यानि वेस्ट बंगाल में अत्यधिक बंगाली भाषा बोली जाती है, मुझे बंगाली से भी सबसे प्रिय मेरी हिंदी लगती है।
हिंदी बहुत सरल और सुगम भाषा है, जिसे आसानी सें कोई भी सीख सकता है। हिंदी भाषा सुनने में मधुर और  मनमोहक प्रिय लगता है। भले ही किसी कों अन्य राज्य का भाषा ना आता हो लेकिन उन्हें  जैसे मराठी, गुजराती, तेलगु इत्यादि लेकिन वे सभी हिंदी कों आसानी सें समझ और थोड़ा - मोड़ा बोल पाते है।
जैसे कि हम जानते है भाषाओं की जननी संस्कृत है, संस्कृत सें हीं हिंदी भाषा का जन्म है। आज वर्तमान में खड़ी हिंदी बोली जाती है।मुझे हिंदी पुस्तकें पढ़ना बेहद पसंद है, क्युकी मैं जब हिंदी पुस्तकें पढ़ती हुँ, तब मैं हमेशा नये - नये मजेदार शब्द, कहानी, कविता इत्यादि सीखती हुँ। आपको जान के ख़ुशी होंगी, हिंदी भाषा कों बोलने और समझने की विश्व में हिंदी भाषा तीसरा स्थान पर है।

आज वर्तमान समय में देखा जा रहा है कि अत्यधिक लोग हिंदी के बदले अंग्रेजी भाषा का ज्यादा उपयोग कर रहे है, भाषा सीखना गलत नहीं है लेकिन अपनी हिंदी भाषा कों महत्व ना देना यह पूर्ण रूप सें गलत है। हिंदी भाषा हमारी माँ की तरह है जिस प्रकार हम अपनी माँ कों नहीं भूल सकते है ठीक उसी प्रकार हमें हिंदी भाषा कों भूलना नहीं चाहिए।
जिस प्रकार अंग्रेजी भाषा में नौकरी पाने का अवसर है, वैसी हीं हिंदी भाषा में भी ढ़ेर सारे नौकरियों का अवसर है। हिंदी बोलने सें शान,और आनंद हमें आना चाहिए, और अपनी राज्य भाषा हिंदी और सभी के भाषाओं का सम्मान करना हमें चाहिए।

धन्यवाद
काजल साह :स्वरचित
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved