The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
20/05/2023 Kajal sah Awareness Views 144 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
निबंध : यह गलतियां 20 से 30 साल की उम्र ना करें
गलती -1
आपने अपनी शिक्षा जारी रखी, क्योंकि इसमें आप अच्छे है । खुद से कभी पूछा ही नहीं आपने, क्या मुझे इसमें खुशी मिलती है?

 आप किस चीज में अच्छे हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि आपको इसमें खुशी मिलती है।

गलती -2

 आप मुश्किल में फंसे हर व्यक्ति की मदद करने को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते है, और अगर वे इसके बावजूद ना खुश रहते हैं, तो आप खुद को दोष देते हैं।
आप खुद को और दूसरे को जोश सर्वश्रेष्ठ   उपहार दे सकते हैं, वह है अपनी खुद की खुशी की परवाह करना।

गलती -3

आपने गंदी चीजें खाएं, असमय सोया, बुरी आदतें अपनाएं, और खुद को लगातार बताते रहे कि मेरे पास इन सब को सुधारने का समय है।
 बहाना आप के वर्तमान स्वरूप और आपके मनचाहे स्वरूप के बीच की दूरी है।

गलती -4
 आप ने मान लिया है कि, अगर मैं अच्छा बोलूं और विश्वास पूर्वक बोलूं , तो इसमें मेरी सामग्री का अभाव उजागर नहीं होगा।

 आप मंच पर झूठ नहीं बोल सकते।
 दर्शक हमेशा आपके अंदर की बात समझ जाते हैं।

गलती -5

 आप ने मान लिया है कि सफलता की हर एक परिभाषा और प्रेरणा समान होती हैं।
 प्रशंसा की। सम्मान की। दूसरों को प्रेरित करने की।
 सफलता की हर एक परिभाषा अलग होती है। और अगर आपका काम दूसरों की सफलता पाने के अवसरों को बढ़ाता है तो आप खुद सफल हो जाएंगे।

गलती -6

आपने भविष्य पर बहुत ज्यादा भरोसा किया।
आपने अपनी जीवनशैली को तब तक कायम रखा, ज़ब तक आपको थोड़ी कटौती करनी चाहिए थी।
आपने  अपने क्रेडिट पर अधिकतम कर्ज लिया और ज्यादा कर्ज इक्क्ठा कर लिया।

सब इस उम्मीद में कि भविष्य में एक बड़ी घटना सारी समस्याओं को सुलझा देंगी।

गलती -7

ज़ब भी आपको पैसे कि जरूरत पड़ी तो आपने अपना म्यूचुअल फंड निवेश तोड़ दिया।

 आपने दरअसल चक्रवृद्धि की शक्ति को तोड़ दिया।

 आपने दर्दनाक धीमी विकास के दौर में यह काम लगातार करते रहे।

 आज  चक्रवृद्धि के उड़ान भरने से पहले ही आपने इसके पैर कतर दिए।

गलती - 8
धन के पीछे भागना।
धन आपको स्वंत्रता देता है।
स्वंत्रता एक विशेषधिकार।
लेकिन जिस मिनट हम पैसे के पीछे भागते हैं, हमारी स्वंत्रता छिन जाती है।
अपनी स्वंत्रता हासिल करने के लिए धन का इस्तेमाल करें।
धन कमाने के लिए अपनी स्वंत्रता नहीं छोड़े।

गलती -9
अपने धन की तुलना दुसरों से करना।
हममें से ज्यादातर लोगों के लिए धन परिणाम है। इनपुट नहीं है।
यह हमारे लिए हुए निर्णयों का परिणाम है, वह कारण नहीं है, जिस वजह से हमने निर्णय लिए थे।

उन निर्णयों की तुलना करें, जो लोग पैसे तक पहुंचने के लिए लेते हैं।
परिणाम की तुलना करने से मदद नहीं मिलेगी।

गलती -10
अपने समय को महत्व नहीं देना और इसके साथ इस तरह व्यवहार करना, मानो यह मुफ्त हो।
हम नहीं जानते कि हमारे 1 घंटे की लागत कितनी है। हम नहीं जानते कि ज़ब हम दिन में दो घंटे नेटफ्लिक्स देखते है, तो सचमुच कितना खर्च करते हैं।

हम यह नहीं समझते है कि हमारा समय किस तरह धन के बराबर है।

धन्यवाद
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved