The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
30/05/2023 Kajal sah Inspiration Views 179 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
निबंध : अपने लिए आप ही जिम्मेदार
सच यह है कि आपके जीवन के लिए आपके सिवा और कोई जिम्मेदार नहीं हो सकता है अपनी सेहत, अपनी खुशियों, करियर मैं प्रगति, वित्तीय, सुरक्षा, रिश्तो में सकारात्मकता, समय के सदुपयोग और मन की शांति आदि के लिए आप ही जिम्मेदार है। जिस दिन आप यह समझ लेंगे, उसी दिन से अपने जीवन में प्रगति की आपके खुद ब खुद बढ़ जायेंगे। याद रखिए कि आज आप जिन स्थितियों का अनुभव कर रहे हैं, वे सब अतीत ही चुनी थी। इसमें दूसरों की राय पर आगे बढ़ना भी शामिल हो सकता है। अगर आप बेहतर परिणाम चाहते तो आज से बेहतर चयन करना सीख ले।
 अगर आपको लगता है कि जीवन या कोई स्थिति अपने आप ही बेहतरीन में बदलेगी, तो निश्चित मानिए कि आपको निराशा ही हाथ लगेगी। आपको खुद के लिए कुछ करना होगा। इसलिए अपने जीवन में बदलाव लाने की जिम्मेदारी लें। पूरी जिम्मेदारी। अपने जीवन में खुद मालिक बने। उसका खाका खुद तैयार करें, ताकि वह आपके सपनों, लक्ष्यों आकांक्षाओं को आईना बना सकें। इसके लिए आज से ही इन तीनों बातों को अपनाएँ।

1. दूसरों को दोष देना आज से बंद
 बचपन से ही आप अपनी खामियों के लिए किसी दूसरे को दोष देते आए है। हालांकि अपने माता-पिता, टीचर, सहकर्मियों, अधिकारियों, सरकार, मौसम, किस्मत, सितारे, ग्रह और कुंडली जैसी चीजों पर दोष मढ़कर आपको मिला कुछ नहीं है। और ना ही कभी मिल सकता है इन पर नियंत्रण है क्या? आप उस पर ध्यान लगाएं। जिस पर आप का निमंत्रण है। वह हैं स्वयं आप।

2. अब बस भी करो बहाने

 हर बार जब आप किसी और असमर्थता के लिए कोई बहाना लगाते हैं। बेहतरीन का एक मौका गवा रहे होते हैं. साथिया पर ढीले ढाले या अव्यवसायिक नजरिए वाले व्यक्ति की छवि अपने लिए गढ़ते हैं, क्योंकि उन्हें असफल होने से डर लगता है। पर अगर इस डर का सामना करें असफल होने से डर लगना बंद हो जाएगा। आसान स्थितियों के बजाय अपने लिए कुछ चुनौतीपूर्ण चुनने का हिम्मत बनेगी। जैसे आप को चुनौतीपूर्ण अपने हाथ में लेंगे, आपका खुद पर तो विश्वास बढ़ेगा ही दूसरे पर आप  विश्वास करेंगे। इस तरह नए अवसर आप तक पहुंचेंगे।
3. शिकायत क्यों और किससे?
 सच में मानिये शिकायत शख्सियते
 किसी को पसंद नहीं आती। शिकायत करने से आपकी और दूसरे की शक्ति भी जाया होती है। यह सच है कि कभी-कभी अपने आक्रोश को अभिव्यक्त करने का मन जरूर करता है. इसके बारे में बात करना एक स्वस्थ तरीका है या फिर इसकी चर्चा करके इसमें सुधार करने वाले बिंदुओं को पहचान कर उस दिशा में कुछ करने का बहुत फायदेमंद है । इसके नए विचार आते हैं, नए समाधान मिलते हैं। पर हर वक्त, शिकायत करते रहकर आप एक पीड़ित की छवि तैयार करते हैं।
 मैंने देखा है कि लोग जैसे अपने कर्मों जीवन की जिम्मेदारी खुद लेना शुरू करते हैं। मैं बहुत ऊर्जावान हो जाते हैं, उनमें प्रेरणात्मक नजरिया बढ़ जाता है 8 संकल्प की दृढ़ता भी बढ़ती है। इसलिए आज से अगले 30 दिनों का लक्ष्य बनाएं कि आप किसी को दोष नहीं देंगे, शिकायत नहीं करेंगे और बहाने नहीं बनाएंगे। जब आप अपनी जिम्मेदारी  शुरू करेंगे।

धन्यवाद
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved