The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
25/01/2024 Kajal sah History Views 366 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
क्या आपको भी इतिहास बोरिंग लगता हैं?
कोई भी विषय - वस्तु उबाऊ नहीं होता। कोई भी विषय तब बोरिंग बन जाता है, जब उसे सही से पढ़ा या पढ़ाया नहीं जाए। जब भी मैं आर्ट्स की स्टूडेंट से पूछती हूँ कि आपका बोरिंग सब्जेक्ट कौन सा है? तब अत्यधिक विद्यार्थियों का उत्तर रहता है.. इतिहास। समस्या यह है कि हम शुरू से जो धारणा रखते है, उसे अपने जीवन में हमेशा के लिए आत्मसात कर लेते है। जब मैं छठवीं कक्षा में थी, तब से मैंने इतिहास पढ़ना शुरू किया।बड़ी क्लास की दीदी से हमेशा यह सुनने को मिलता था, सबसे बकवास सब्जेक्ट इतिहास है, सबसे बोरिंग इत्यादि।
जब मैंने यह बात अपने टीचर्स से पूछा तब उन्होंने कहा है कि विषय वह इकाई है, जिसके विकास के लिए रूचि, ध्यान, अथक प्रयास चाहिए। इतिहास बोरिंग नहीं लोगों ने कहकर - कहकर बच्चों के मन में शुरू से ही यह धारणा बैठा दिया है, जिससे विषय -वस्तु को बिना पढ़े.. बोरिंग, पकाऊपन इत्यादि की संज्ञा दे देते है।अगर आपको इतिहास बोरिंग लगता है, तब मैं आपको आज ऐसे महत्वपूर्ण टिप्स बताऊंगी जिससे अपनाकर आप इतिहास को अपना पसंदीदा विषय बना सकते है।

1. क्रिएट : सबसे पहले आप ऐसे समय को चुने जिसमे आप ऊर्जापूर्ण हो। जिस समय में आपका फोकस पॉवर मजबूत हो। उस समय में आप इतिहास विषय का चयन करे। इतिहास विषय को चुनने के बाद मुख्य विषय को  चुने। आप टॉपिक्स रीडिंग के साथ विसुअल में अच्छे से देखे। जिससे आप अच्छे से और बहुत देर तक विषय को याद रख पायेंगे।

2. डेट्स : इतिहास शायद इसलिए थोड़ा कठिन होता है, क्युकी इसमें बहुत डेट्स, घटना याद रखना पड़ता है। इस समस्या  को दूर करने के लिए मैं एक अचूक उपाय बताऊंगी। आप इतिहस के डेट्स को एक इवेंट के साथ दूसरे इवेंट के साथ कनेक्ट करके याद करे, मजेदार पेपर के चार्ट में लिखकर याद रखे, डेट्स को वौइस् में याद करके उसे सुने। इन सभी टिप्स के माध्यम से आप शीघ्र ही डेट्स को याद करके पायेंगे। विभिन्न फ़्लैशकार्ड बनाये, जिसमे आप डेट्स, names, फैक्ट्स इत्यादि लिखकर याद करे।

विसुअल : आज हर छोटी से बड़ी वस्तुओं का निर्माण इमेजिनशन के पॉवर से हुआ। अगर आप इतिहास के किसी घटना को याद नहीं कर पा रहें। तब आप अपने माइंड में उस घटना को स्टोरी बनाकर याद करे। एक  घटना को दूसरे घटना के साथ कनेक्ट करके याद करे। इसे आप अच्छे से ऐतिहासिक घटना को याद कर पायेंगे।

डॉक्यूमेंट : अनेक दीदी के सुनते - सुनते मैंने भी यह धारणा बना लिया था कि सच में इतिहास बोरिंग। जिससे मैंने इतिहास पर अच्छे से ध्यान केंद्रित नहीं कर पाई। जिसके वजह से मैं अच्छा मार्क्स इतिहास में नहीं ला पा रही थीं। एक दिन मैंने यूट्यूब पर इतिहास के टॉपिक को सर्च किया, तब सबसे पहले study 91 चैनल में नितिन सर ने उस टॉपिक को इतने बेहतरीन तरिके से समझाया था कि मुझे इतिहास बहुत अच्छा लगने लगा। तब मैंने भी अच्छे से इतिहास को पढ़ा। समझ नहीं आने पर यूट्यूब, टीचर्स का हेल्प लेती थीं। वास्तव में विषय वस्तु बोरिंग नहीं होता.. विषय -वस्तु को हमें बोरिंग का धारणा दे देते है। विषय वस्तु को डीपली और मजेदार तरिके से पढ़े। तब आप शीघ्र ही जल्दी से समझ पाइयेगा।

टॉक : कहानी सुनना किसे अच्छा नहीं लगता। आज स्टोरी टेलिंग ऑनलाइन से ऑफलाइन बिजनेस का मुख्य आधार बन चूका है। क्लास में अपने दोस्तों के साथ हिस्ट्री के विभिन्न टॉपिक्स को एक - दूसरे के साथ साझा करे। आप हिस्ट्री के टॉपिक्स को याद रखने के लिए अपने दोस्तों के साथ उस टॉपिक के किरेदार का नाटक करे। प्रमुख पात्रों के डायलॉग को कहे, जिससे आप और आपके मित्रों को शीघ्र ही विषय के टॉपिक्स याद हो जाएंगे।

विजिट : इतिहास का सबसे बेहतरिन स्त्रोत म्यूजियम है। जहां इतिहास के हर छोटे से बड़े वस्तुओं को रखा जाता है। अपने मित्रों के साथ आस - पास म्यूजियम में जरूर जाए। इसे इतिहास आपको अच्छा लगने लगेगा। आप अच्छे से और करीब से इतिहास को जान पायेंगे।

ड्रा : अगर आप चित्र में अच्छे है या आप चित्र थोड़ा -मोड़ा बना पाते है। तब आप जरूर से जरूर अपने कला का उपयोग करे। आप विभिन्न अपने समझ के अनुसार इतिहास के कठिन विषय को डायग्राम, चित्र बनाकर समझे। मनुष्य का ब्रेन व्याख्या, रीडिंग, थ्योरी से ज्यादा चित्र, विसुअल से ज्यादा समझ पाता है। आपके स्वयं के बनाये चित्र के कारण से आप टॉपिक को बहुत देर तक याद कर पायेंगे।

लिखें : पढ़ने का तीन रूल रीडिंग, स्पीकिंग और राइटिंग। विषय -वस्तु को पढ़ने और समझने के बाद। अपने शब्दों से टॉपिक को समझाये। समझाने के बाद टॉपिक को अपने इच्छानुसार लिखने का प्रयास करे। लिखने में वह शक्ति है, जिससे आप किसी भी टॉपिक बहुत देर तक याद रख पायेंगे। इसलिए पढ़ने और बोलने के बाद अपने शब्दों में लिखने का प्रयास करे।
विषय -वस्तु को याद रखने का बहुत तरीका है, अपने दोस्तों के साथ टॉपिक डिसकस करे। जिससे आपका अंडरस्टैंनिंग और उनका अंडरस्टैंडिंग अच्छे से क्लियर और बहुत देर तक याद हो पायेगा।

खत्म : इतिहास बोरिंग नहीं अगर आपने अपने ब्रेन से यह धारणा मिटा दी, तब वास्तव में इतिहास रूचिपूर्ण हो जाएगा। इसके लिए आपको रोजाना इतिहास पढ़ने की आदत डालनी पड़ेगी।आपके अथक प्रयास से और मेहनत से इतिहास आपको लुभाने लगेगा। इसलिए रोज इतिहास को पढ़े।

यह कुछ टिप्स है, जिससे आप इतिहास को रुचिपूर्ण बनाकर इतिहास को लॉजिकल वे से याद कर पायेंगे।हमेशा सकारात्मक सोच.. सकारात्मक कार्य के साथ आगे बढ़े.. आप जीवन में हर शिखर तक पहूँच सकते है। मेहनत को हथियार, प्रयास को अपना परम् मित्र बनाकर आगे बढ़े.. एक दिन जीत जरूर आपकी होगी।
धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved