The Social Bharat | | [email protected]

1 subscriber(s)


R
15/02/2024 RIYA RAJAK Accident Views 56 Comments 0 Analytics Video English DMCA Add Favorite Copy Link
बाराबंकी में मकान की छत ढहने से दो मजदूर मलबे में दबे, दोनों की दर्दनाक मौत
बाराबंकी शहर कोतवाली इलाके के बंकी कस्बे के ओमनगर में जर्जर छत ढहने ने उसके मलबे में दबाकर दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस दोनों की शिनाख्त में लगी है।
पुलिस के अनुसार, शहर कोतवाली के बंकी कस्बे में एक मकान के निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को छत को ढहाया  जा रहा था। जिसमें कई मजदूर लगे थे। इसी दौरान जर्जर छत भरभरा कर बैठ गई जिसके मलबे में दो मजदूर दब गए।
अफरातफरी के बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने दो मजदूरों को मलबे से निकलवाकर गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजवाया जहां मृत घोषित कर दिया गया। दोनों मजदूर को अज्ञात के रूप में दाखिल किया गया है। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मार्टाको के बारे में केवल इतना पता चला है कि फतेहपुर क्षेत्र के हैं। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 

                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved