The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
23/04/2024 Kajal sah Development Views 377 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
लर्निंग इज़ दी पावर
सीखना जीवन पर्यन्त क्रिया है। सीखते रहना विकास अर्थात आगे बढ़ने का प्रतीक है। लेकिन समस्या यह है कि हम सीखते तो है लेकिन उस विषय को अच्छे से याद  नहीं रख पाते अर्थात कुछ समय बाद ही भूल जाते है। इस समस्या के बहुत सारे कारण हो सकते है।
अगर आप इस समस्या से परेशान है.. अगर आप भी समस्या का हल करना चाहते है? तब आज मैं आपलोग ऐसे महत्वपूर्ण टिप्स बताऊंगी.. जिससे आप किसी भी विषय को गहराई से सीख पाएंगे. और सीख हुए विषय को अच्छे से याद रख पाएंगे।
स्वामी विवेकानंद जी..ऐसे महान व्यक्तित्व जो किसी भी विषय को पढ़ लेते है.. तब वे कभी भी भूल नहीं पाते। कुछ दिन पहले की ही बात है.. विवेकानंद जी का पुस्तक.. (शिक्षा )में विवेकानंद जी लिखते है.. किसी भी विषय, किसी भी कार्य में सफल बनने के मन की एकाग्रता की शक्ति को आत्मसात करने की आवश्यकता है।
अगर आप मन की एकाग्रता की शक्ति को आत्मसात कर लेते है.. तब किसी भी विषय को सरल, सरस और सुगमता से सीख और याद रख पाते है। चलिए जानने का प्रयास करते है.. लर्निंग टिप्स
........................................
1. गोल :जिनके जीवन में लक्ष्य नहीं.. जिनका why क्लियर नहीं.. ऐसे व्यक्ति कभी भी किसी विषय को गहराई से सीख नहीं पाते है। इसलिए यह अनिवार्य है कि सबसे पहले आप क्लियर गोल अपने निकट रखे। क्युकी जब लक्ष्य पक्का होगा.. तब लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत पक्की होगी।सटीक गोल में वह शक्ति है.. जिससे आप अपने समय का सदुपयोग करते है.. सच्चे गोल में वह सशक्त शक्ति है.. जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है.. आप अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होते है।अगर आप किसी भी विषय को सीख रहे है.. तब आपका why क्लियर होना चाहिए कि यह मुझे अपने विकास के लिए, अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए सीखना है इत्यादि। क्लियर गोल्स के माध्यम से मोटिवेशन और फोकस की शक्ति में आपका विकास होता है।
2.क्रिएट : किसी भी विषय को सीखने के लिए अनिवार्य है कि आप शांत माहौल को चुने। क्युकी जब तक शांत माहौल नहीं होता.. तब हम विषय को फोकस से सीख नहीं पाते। इसलिए ऐसे वातावरण को चुने.. जहाँ आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलता हो। अगर आप घर में ऐसा वातावरण तैयार नहीं कर पा रहे है.. तब आपको जरूर से जरूर लाइब्रेरी और कॉफ़ी शॉप को चुनना चाहिए। जहाँ आप distracted आपको फील नहीं होगा.. आप शांति से पढ़ पाएंगे।
शांत वातावरण पढ़ने से आपके ब्रेन को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी.. यह सकारात्मक ऊर्जा की शक्ति से आप किसी भी विषय को बहुत देर तक याद रख पाएंगे। लेकिन शिक्षा की कुंजी है... एकग्रता। जब भी पढ़े ध्यान से पढ़े। किसी भी विषय को जब आप पढ़ रहे है.. तब उस विषय को आप विसुअल कीजिये। यकीन मानिये.. विसुअल में वह शक्ति है.. जिससे आप किसी भी विषय को बहुत देर तक याद रख पाएंगे।
आज सभी के पास इंटरनेट है.. आप इंटरनेट का उपयोग कर सकते है.. अपने पढ़े हुए विषय को वीडियो में देखने का। चलिए उदाहरण से समझते है..आप कोशिका पढ़ रहे है.. तब बुक से पढ़ने के बाद। यूट्यूब से कोशिका से संबंधित वीडियो देखिये। इससे आपका मेमोरी पावर बहुत शार्प होगा।

# रेगुलर और निरंतता : किसी भी फील्ड में आगे बढ़ने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चाभी है.. उस कार्य को रोजाना करना। ज्यादातर स्टूडेंट एक से दो दिन पढ़ते है.. फिर वह निरंतता की और अभ्यास की शक्ति का उपयोग नहीं करते है। अगर आप किसी भी विषय को बहुत देर तक याद रखना चाहते है.. तब यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप रोजाना पढ़े.. पढ़ने का अर्थ निरंतता और अभ्यास की शक्ति का उपयोग करे। उदाहरण के लिए अगर आज आपने हिंदी का एक विषय पढ़ा है..उसके बाद उस चैप्टर से संबंधित खुद से mcq तैयार करे.. अगर पॉसिबल हो तो laq भी। Mcq को खुद से पूछे और laq, saq को कॉपी में लिखने का अभ्यास करे। विषय को पढ़ने के बाद रात को सोते समय उसका टेस्ट जरूर दे।यकीन मानिये यह एक अच्छा माध्यम है.. जिससे आप स्टडी निरंतता से कर सकते है।

#यूज़ : स्वामी विवेकानंद पुरे विश्व के प्रेरणा स्त्रोत है। जैसा कि आप जानते है.. स्वामी विवेकानंद जी जब भी किसी भी बूक को जल्दी पढ़ लेते है और बुक के हर टॉपिक को अच्छे से समझ लेते। आपको पता है.. विवेकानंद जी अपनी पुस्तक शिक्षा में लिखते है.. किसी भी विषय को अच्छे से समझने के लिए और पढ़े हुए विषय को अच्छे से याद रखने के लिए जरुरी है कि आप अपने 5 सेन्स अर्थात पाँच ज्ञान इन्द्रियाँ (नाक, कान, जीभ, त्वचा और आँख ) उपयोग करे।
यकीन मानिये जब आप अपने 5 सेन्स का उपयोग करके पढ़ते है.. तब आपके लर्निंग में बहुत ग्रो होता है।आप अपने ब्रेन में बहुत सारे इनफार्मेशन को स्टोर कर पाते है।

# revision : रिवीज़न एक सशक्त शक्ति है.. जिसका उपयोग करके आप किसी भी विषय को अच्छे से याद कर पाएंगे। लेकिन रिवीज़न करने के आज मैं आपको बहुत मजेदार टिप्स बताऊंगी।
* जब भी आप रिवीज़न करे.. तब मन में ना पढ़े.. लाउड वॉल्यूम करके पढ़े।
* जो भी आपने पढ़ा..उससे कॉपी में ब्रीफ रूप से एक्सप्लेन करने का प्रयास करे।
* विभिन्न सारे एप्लीकेशन है.. प्ले स्टोर पर जिसका उपयोग आप अपने रिवीज़न के लिए कर सकते है।
* आपके पास मोबाइल है?मोबाइल में कैमरा और ऑडियो भी? आप इनका उपयोग कर सकते है.. अपने लर्निंग पावर को बढ़ाने के लिए। चलिए बताती हु.. कैसे? किसी विषय को पढ़ने के बाद अपना एक वीडियो बनाये.. जहाँ आप उस टॉपिक को एक्सप्लेन कर रहे है। दूसरा आप ऑडियो का भी उपयोग कर सकते है.. आपने जो पढ़ा.. उसे रिकॉर्ड करे।

# डायग्राम और चार्ट :मैं आपको खुद का अनुभव बताती हूँ.. डायग्राम और चार्ट एक बहुत सुंदर माध्यम जिससे आप आसानी और मजेदार तरिके से विषय को याद कर सकते है। अगर आपको किसी विषय को याद रखने में समस्या हो रही है. तब आपको जरूर से डायग्राम और चार्ट्स का उपयोग करना चाहिए।

# मजेदार : अब जो मैं आपको तरीका बताने वाली हूँ.. वह तरीका बहुत अच्छा है।2023 की है बात है.. Hs का फाइनल एग्जाम 2024 में देने वाली थी। मुझे विषय को याद रखने में बहुत समस्या हो रही थी। लेकिन जब मैंने mnemonics टेक्निक का उपयोग किया.. तब मैं आसानी से मैं याद कर पाई। क्या आप जानना चाहते है? बहुत आसान है। किसी भी विषय को बहुत देर तक याद रखने के लिए जरुरी है कि आप विषय को फनी तरिके से रिलेट करके याद करे। चलिए उदाहरण से समझते है : to remember the order of the plantes in our solar system, use the mnemonic " My Very Educated Mother Just Served Us Nine Pizzas".
कैसा लगा? यकीन मानिये यह बहुत अच्छा माध्यम है. किसी भी इनफार्मेशन को बहुत देर तक याद रखने के लिए।

# टीच : लगभग 3 साल से मैं पढ़ा रही हूँ। टीचिंग से यह बेनिफिट हुआ कि मैं पढ़े हुए विषय को दूसरों को भी समझा पा रही हूँ। इससे मैं शीघ्रता से याद रख पाती हूँ.. दूसरे भी सीख पाते है। इसलिए आपका पूरा अभ्यास होना चाहिए कि किसी भी विषय को इस प्रकार सीखे कि आप अच्छे से दूसरों को एक्सप्लेन कर पाए।
टीचिंग एक ऐसा माध्यम है.. जिससे आपका विचार संगठित होता है। आप किसी भी विषय को सॉलिड रूप से याद रख पाते है।

# अभ्यास : मान लीजिये ईश्वर ने आपको चित्रकला का गुण दिया है। लेकिन अगर आप ड्राइंग अभ्यास ना करे. तब वह गुण भी खत्म होने लगेगा। अपने लर्निंग को विकसित करने का सशक्त माध्यम है.. निरंतर अभ्यास (पूरी मेहनत, डेडिकेशन के साथ ) आपके माध्यम से किया गया रोजाना अभ्यास ही आपके लर्निंग के पावर को बहुत तेज़ी से बढ़ाएंगी।

#हेअल्थी : स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था.. स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिक का निवास रहता। अगर आप अपने लर्निंग पावर को स्ट्रांग करना चाहते है.. आपको केवल पढ़ने पर ही ध्यान नहीं देना है। अपितु आपको अपने हेल्थ पर भी अच्छे से ध्यान देना है।जब आपका स्वास्थ्य कुशल मंगल होगा.. तब आप शीघ्रता से सीख पाएंगे। इसलिए आपको सही भोजन का चयन करना चाहिए। जंक फ़ूड को अपने जीवन से दूर कीजिये। सही नींद और प्रतिदिन व्यायाम करे।
अपने फिजिकल हेल्थ के साथ अपने मानसिक हेल्थ का भी ध्यान रखे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों का कुशल होना बहुत जरुरी है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए आप आपको जरूर से जरूर मैडिटेशन करना चाहिए। यह एक ऐसा माध्यम है.. जिससे आपका फोकस शक्ति में वृद्धि होती है।

# रिवॉर्ड :जब आप किसी प्रतियोगिता में जीत हासिल करते है.. जब आपको रिवॉर्ड मिलता है। तब आपको कितनी खुशी मिलती है ना! ठीक उसी तरह आपका प्रतियोगिता आपके साथ.. अपने कम्फर्ट जोन के साथ.. अपने सिलेबस से। आपको उन सभी को हराना है। जब आप अपने स्टडी के गोल्स को कम्पलीट कर लेंगे.. तब आप स्वयं को स्माल रिवॉर्ड जरूर दे। यकीन मानिये यह एक ऐसा माध्यम है.. जिससे सीखने की गति आपकी बहुत तेज़ हो जाती है। रिवॉर्ड प्रक्रिया के माध्यम से आप प्रेरित रहते है.. आप लर्निंग को बोरिंग के रूप में ग्रहण नहीं करते है.. आप लर्निंग को एन्जॉय से ग्रहण करते है।
रिवॉर्ड सिस्टम को आपको जरूर प्रयोग करना चाहिए.. आपका लर्निंग स्पीड बहुत तेज़ी से बढ़ेगा।

# हेल्प : गुरु के मार्गदर्शन से हम सही दिशा की ओर अग्रसर होते है। इसलिए आपको अपने गुरु से जरूर मदद लेना चाहिए। उनके मार्गदर्शन से और उनके माध्यम से बताये हुए टिप्स से आप जल्दी सीख पाएंगे और बहुत देर तक याद भी रख पाएंगे। अगर आपको किसी विषय को समझने में समस्या हो रहा है.. कोई विषय डिफिकल्ट लगा रहा है.. इस क्षेत्र में आपको जरूर अपने गुरु से मदद लेनी चाहिए।अक्सर होता यह ना कि अगर हमें कोई विषय ना आ रहा हो.. तब हम गिव उप करने लगते है। जो सही नहीं है। इसलिए जब भी मन में निराशा और हिम्मत टूटने लगे.. तो अपने गुरु के पास जरूर जाये.. सलाह लेने के लिए।

# बिलीव : यह कहना चाहूंगी कि आज छोटे से बड़े हर चीज़ का निर्माण हो पाया है.. क्युकी विश्वास की शक्ति के वजह से। जब तक आप स्वयं में विश्वास नहीं करेंगे.. तब तक आप कभी भी अपने लक्ष्य तक पहुँच नहीं पाएंगे। जब आपका माइंड कहे कि तुमसे नहीं होगा.. मत करो.. जाकर आराम करो इत्यादि.. इत्यादि। तब आपको अपने विश्वास की शक्ति से इस नकारात्मक विचार को मात देना है। सकारात्मक सोच रखे.. सकारात्मक एक्शन ले.. एक दिन जीत जरूर आपकी होंगी।

# अपना : उपरोक्त टेक्निक का आप उपयोग कर सकते है। इसके उपरोक्त आप स्वयं से टेक्निक का भी उपयोग करके याद कर सकते है। स्वयं पर विश्वास करे.. धैर्य रखे.. एक दिन जरूर.. एक दिन जरूर जीत आपकी ही होंगी।

आशा करती हूँ कि यह टिप्स आपके लिए अच्छा होगा। रोजाना अभ्यास करे.. नियमित रुप से पढ़े.. नकारात्मक लोगों से दूर हो जाये.. और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहे।

धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved