The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
27/04/2024 Kajal sah General Views 375 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
यह अनुभव क्या आपने कभी लिया है?
यात्रा करना एक ऐसा अनुभव है.. जिससे आप दुख, दर्द इत्यादि को भूलकर सुखद क्षण महसूस करते है। जब भी मन हारने लगता है, मन में बुरे ख्याल आने लगते है.. नये अनुभव की प्राप्ति के लिए यात्रा मैं करती हूँ। जिससे आंतरिक मन प्रफुल्लित हो जाता है।
यात्रा करना एक बहुत अच्छी आदत है।नये -नये स्थान पर अनुभव लेने से आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों कुशल रहता है। कुशल रहने से आप ज्यादा प्रभावशाली से अपने कार्य को कर पाते है.. अपने स्टडी पर ध्यान केंद्रित कर पाते है। इसलिए अपने जीवन में यात्रा को जरूर स्थान दे।
चलिए आज हम जानने का प्रयत्न करेंगे कि यात्रा करने से क्या -क्या लाभ होता है? यात्रा करना क्यों जरुरी है? यात्रा को लर्निंग का स्त्रोत क्यों कहा जाता है? इत्यादि हर प्रश्न के उत्तर को हल करने का आज हम प्रयास करेंगे।

1. ज्ञान : नये -नये स्थान अनुभव का वह सागर है.. जिससे हमारे ज्ञान में वृद्धि होती है। नये -नये स्थान नये -नये स्थान ज्ञान को दीप है.. जहाँ आप विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं, इतिहास और दर्शन को जानकर स्वयं को प्रज्वल्लित कर सकते है। विभिन्न अन्य स्थान के संस्कृतयों, भाषाओं, इतिहास और दर्शन के संपर्क में आकर आपके ज्ञान का विस्तार करने का एक अद्भुत अवसर आपको मिलता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यात्रा एक चलता -फिरता शिक्षण अनुभव है।
2.आत्म -खोज : स्वयं को जानने का एक अच्छा तरीका है.. कि आप ज्यादा से ज्यादा यात्रा करे। यात्रा करने से आप अपने सीमाओं का परीक्षण कर पाते है, अपनी क्षमताओं को चुनौती  और अपनी अंदर छिपी प्रतिभाओं को आपको खोज पाते है। यात्रा करना एक ऐसा स्किल भी है.. जिससे आपका प्रॉब्लम सोलविंग स्किल, आत्म -अनुसाशन, बात करने की कला इत्यादि का विकास करती है। जिससे आपका आत्मविश्वास, आत्मज्ञान बढ़ता है। इसलिए जब भी मौके मिले तब जरूर से जरूर नये -नये स्थान को एक्सपोर करे।

3. रचनात्मकता : यह मेरा खुद का अनुभव है..क्या आप जानना चाहेंगे कि यह आर्टिकल में यात्रा करते -करते लिख रही हूँ। यात्रा करना एक सुखद, महत्वपूर्ण और जिज्ञासापूर्ण क्षण है.. जिससे आपका रचनात्मकता का विकास होता है। आप अत्यधिक रूप से क्रिएटिविटी रूप से सोच पाते है। यह सब इसलिए हुआ कि अपने नये -नये स्थानों का अनुभव, लोगों के संपर्क में आने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलती है, नये -नये संस्कृति, भाषाओं,नज़ारे को देखकर नये - नये विचारों का आगमन होता है।
4.तनाव :यात्रा आपके जीवन का वह मित्र है.. जो आपके जीवन की तनाव को दूर कर देती है। आपके जीवन को उत्साह से भर देती है। यात्रा आपको अपने दैनिक जीवन की व्यस्तता से दूर और तनाव, चिंता को कम करने का एक शानदार तरीका प्रदान करती है। प्राकृतिक  वातावरण में समय बिताना अजर नयी -नयी गतिविधियों का आनंद लेना.. आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। अगर आप अपने जीवन को सुखमय, आंनदित, खास, सुकून भरा और तनाव आभाव जिंदगी जीना चाहते है.. तब आपको यात्रा को अपने जीवन में जरूर स्थान देना चाहिए।

5. संबध : यात्रा को अगर लोगों से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम कहा जाये.. तो गलत नहीं होगा। यात्रा में सशक्त शक्ति है.. जिससे आप विभिन्न संस्कृत, भाषाओं इत्यादि लोगों से जुड़कर अपने नेटवर्क को मजबूत कर सकते है। एक महत्वपूर्ण बात हम सभी जानते होंगे कि यात्रा  करने से आप जितने लोगों से जुड़ेंगे उतना आपके पास एक मजबूत नेटवर्क बनेगा। जितना मजबूत नेटवर्क बनेगा.. आपको उतना ज्यादा अवसर मिलेगा। साथ ही साथ जब आप अकेले यात्रा ना करके अपने परिवार, अपने प्रिय की साथ यात्रा करते है.. तब आपका बंधन मजबूत बनता है। परिवार, दोस्तों, प्रिय की साथ बिताया हुआ हर पल बहुत ही खास बन जाता है। यात्रा आपको अवसर प्रदान करता है.. साझा हितों को खोजने, संवाद कौशल में सुधार करने और मजबूत संबध बनाने का अवसर प्रदान करता है।
6.सांस्कृतिक जागरूकता : हमारा प्रियतम भारत देश है.. जिसकी खूबसूरती अपार है.. लेकिन कब तक इसका आनंद दूसरे के अनुभव से, वीडियोस देखकर, समाचार पत्र पढ़कर लेते रहेंगे? अपार और प्रियतम खूबसूरती को आनंदित करने का सबसे अच्छा माध्यम है कि आप यात्रा करे। यात्रा करने से आप विभिन्न संस्कृतयों और उनके जीवन जीने के अवसर को जान पाएंगे।
लेकिन दुख यह बात है कि जब भी मैं किसी युवाओं से पूछती हूँ कि आपको भविष्य में किस स्थान की यात्रा करने की इच्छा है.. कोई कहता है.. अमेरिका, जापान इत्यादि। यह जरुरी है कि हम सबसे पहले अपने भारत को अच्छे से जान पाए। भारत की संस्कृत, सभ्यता का अच्छा अवलोकन करे। यात्रा आपको एक अनूठा अवसर प्रदान करता है कि अन्य लोगों के सहानुभूति को समझने का, यात्रा आपको एक अनुपम अवसर प्रदान करता है.. जिससे आप वैश्विक नागरिक बनने में आपका मदद करता है।

7. भाषा : हमारा प्यारा भारत देश अनेक भाषाओं से निर्मित देश है। और हर भाषा में अपनापन और प्यार छुपा है। यात्रा करने से आप विभिन्न भाषाओं को जानते है.. विभिन्न भाषाओं को आपको सीखने का मौका मिलता है। ऐसी प्रक्रिया के माध्यम से आपके भाषा कौशल, कम्युनिकेशन स्किल, सांस्कृतिक संकेतों को समझने और अधिक आत्मविश्वास के साथ आपको यात्रा करने में मदद मिलती है।
यह कुछ प्रमुख फायदे है.. जब आप यात्रा करते है.. तब आपको प्राप्त होता है। इसके अलावा आपको स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर मिलता है, यात्रा करना एक साहसिक कार्य है.. इससे आपका डर दूर होने लगता है इत्यादि। इसलिए आपको यात्रा को अपने जीवन का प्रमुख हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।
धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved