आलस्य, आराम और बहाने ये तीनों हमारे जीवन को ध्वंस कर देती है ।अधिकांश लोग कहते हैं कि मेरे पास समय नहीं है और अगर मुझे कुछ और घंटे मिल जाते तो,तब मैं बहुत कुछ कर पाता। ऐसे मनुष्य ही जीवन में आगे नहीं बढ़ पाते हैं,क्योंकि जो व्यक्ति 24 घंटे में कुछ नहीं कर पा रहा हैं,वह अतिरिक्त कुछ घंटे मिलने पर क्या कर सकता है? दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हो या साधारण व्यक्ति सभी के पास 24 घंटे ही है।जो व्यक्ति समय अर्थात अपने प्रत्येक क्षण का सम्मान करता है,वहीं व्यक्ति जीवन में बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर पाता है।मनुष्य जीवन हमें केवल एक बार मिला है,इसलिए जो भी हमारे समय है उसका सदुपयोग करना चाहिए।हमेशा हमें याद रखना चाहिए कि समय ही जीवन है,अगर हम समय बर्बाद कर रहे हैं,तब हम जीवन बर्बाद कर रहे हैं।
आज मैं आप सभी के साथ एक महत्वपूर्ण टॉपिक जिसका नाम है " 24 घंटे काफी हैं " इस विषय पर कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को आप सभी के साथ साझा करना चाहती हूं।
अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनके पास समय नहीं है,लेकिन सच्चाई यह है कि सभी को दिन में समान 24 घंटे मिलते हैं। फर्क सिर्फ इतना होता है की कोई इन 24 घंटों का बेहतर उपयोग करता है और कोई इसे बर्बाद के देता है।
1. सीमित : अधिकांश लोग यह भूल जाते हैं कि उनके पास समय सीमित है।जीवन क्षणभंगुर है अर्थात् किसी भी क्षण जीवन मिट सकता है।सीमित समय और सीमित ऊर्जा हमारे पास है।सीमित संसाधनों का उपयोग हमें योग्य कार्यों करने में व्यय करना चाहिए
व्यर्थ की बातों एवं कार्यों में हमें अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।समय एकमात्र ऐसी चीज़ है ,जो वापस नहीं आती।इसलिए हमें हमेशा समय का सदुपयोग करना चाहिए।
2. प्लान : जितने भी सफल व्यक्ति है,वे अपने 24 घंटों को पूरा प्लान करते हैं अर्थात किस कार्य में कितना समय देना है,कौन सा कार्य कब तक पूरा करना इत्यादि। रात को सोने से पहले अपने अगले दिन का पूरा प्लान करें अर्थात to – do list बनाकर आप अपने समय का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। To – do list के अभाव में समय व्यर्थ के कार्यों में व्यय हो जाता है।
3. प्राथमिकता :ऐसे लोगों की अनेक संख्या है,जो उचित सही कार्य को प्राथमिकता देने से कई बार चूक जाते हैं।24 घंटों का सदुपयोग तब हम अच्छे से कर पाएंगे ,जब हमें यह ज्ञात होगा कि कौन –सा कार्य करना सबसे जरूरी है ,क्योंकि हर कार्य महत्वपूर्ण नहीं होता ,इसलिए उचित प्राथमिकताएं निर्धारित करें। जिस कार्य को पहले करने से आपका लाभ होगा ,उसी को सबसे पहले करें।हम में अधिकांश लोग ऐसे कार्य में पहले समय व्यय कर देते हैं,जो जरूरी अधिक जरूरी नहीं होता और जो सबसे जरूरी कार्य होता है,उसे करने में हम चूक जाते हैं।इसलिए हमें यह समझने की आवश्यकता है कि कौन सा कार्य सबसे जरूरी और कौन –सा कार्य अधिक जरूरी नहीं है।
4. सुबह:सुबह उठना एक बहुत अच्छी आदत है।जल्दी उठने से हमारे पास और के मुकाबले अधिक समय और ऊर्जा रहती है। सुबह की शांति में कार्य करना अधिक उत्पादक होता है । Early bird बने अर्थात जल्दी सोने की आदत डाले ,जिससे आप जल्दी उठ पायेंगे।
5.पहचाने: हम अपने भाग्य के निर्माता हम स्वयं है अर्थात् हमारे जीवन को कोई दूसरा नहीं बदल सकता है।अगर हम सुख में है या दुख में सारी परिस्थितियों के हम स्वयं जिम्मेदार हैं।यह बेहद जरूरी है कि हम कहां – कहां अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।जैसे : सोशल मीडिया ,व्यर्थ की बातचीत में , काम को कल पर टालने में इत्यादि । कारणों को समझना बहुत जरूरी हैं।तब ही हम इन कारणों पर नियंत्रित कर पायेंगे और जीवन में सार्थक कार्यों में समय इन्वेस्ट कर पायेंगे।
समय सबसे गतिशील है।समय किसी की भी प्रतिक्षा नहीं करता है।इसलिए प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करें ,क्योंकि जीवन में सफलता उसे ही मिलती है,जो समय का सम्मान करते हैं।
|
K
|
23.04.2025
Kajal sah
Readers
57
|
प्रतिदिन – प्रतिक्षण  
स्वयं को जानने का सबसे उत्तम माध्यम है एकांत समय।खुद के साथ अकेले समय बिताना को .....
|
K
|
20.04.2025
Kajal sah
Readers
57
|
सिर्फ 7 दिनों में पैसे डबल? 
गति से सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम कौन – सी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज इस तकनी .....
|
A
|
15.04.2025
Aditi Pandey
Readers
64
|
पोषण पखवाड़ा 2025 जागरूकता रथ रवाना 
सरायकेला में पोषण पखवाड़ा 2025 के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया .....
|
A
|
13.04.2025
Aditi Pandey
Readers
93
|
एसएसपी के निर्देश पर जमशेदपुर समेत जिले भर में कांबिंग ऑपरे 
एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर जमशेदपुर समेत जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलि .....
|
A
|
12.04.2025
Aditi Pandey
Readers
124
|
पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 
8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक पूर्वी सिंहभूम जिला में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा .....
|
K
|
10.04.2025
Kajal sah
Readers
104
|
अंक नहीं व्यवहार  
हमारा अंक किसी – किसी स्थान पर देखा जाता है,लेकिन व्यवहार घर,समाज ,ऑफिस इत्यादि .....
|
A
|
05.04.2025
Aditi Pandey
Readers
129
|
क्या झारखंड में आंदोलन करना ही एकमात्र उपाय, बोकारो में लाठ 
झारखंड में अगर आपको नौकरी चाहिए, परीक्षा में गड़बड़ी पर आवाज उठानी हो, या फिर न .....
|
A
|
30.03.2025
Aditi Pandey
Readers
150
|
सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने वाले हो जाएं सावधान! डीजीपी न 
झारखंड में आगामी एक सप्ताह में तीन प्रमुख पर्वों के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तर .....
|
A
|
28.03.2025
Aditi Pandey
Readers
138
|
जमशेदपुर में पर्व त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था के लिए  
जमशेदपुर में आगामी पर्व त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला .....
|
|