29 साल की महिला और 18 साल के युवक का दिलचस्प प्यार, बच्चों के साथ हुई फरार
आजकल की मॉर्डन दुनिया में सोशल मीडिया पर प्यार ढूंढना कोई नई बात नहीं है, लेकिन बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने प्यार की सभी हदों को पार कर दिया है। एक 29 साल की महिला और 18 साल के युवक की प्रेम कहानी ने सभी को हैरान कर दिया है। यह कहानी सिर्फ एक साधारण रिल से शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार के गानों में बदल गई और फिर वह प्यार इतना गहरा हो गया कि महिला ने अपने दो बच्चों को साथ लेकर युवक के साथ फरार हो गई है। अब महिला का पति पुलिस से गुहार लगा रहा है।
शुरुआत में महिला और युवक एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर रिल बनाते थे, लेकिन वक्त के साथ वह रिल धीरे-धीरे गानों और रोमांटिक बातचीत में बदल गया। और फिर, एक दिन महिला ने युवक के साथ भागने की योजना बनाई।
पति ने थाने में दी शिकायत
महिला के गायब होने के बाद पति कुलदीप शर्मा ने अपनी पत्नी मधु देवी के फरार होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। कुलदीप ने बताया कि 13 साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनके दो बेटे भी हैं। मार्च को मधु देवी घर से किसी काम का बहाना बना कर निकली और फिर प्रेमी संजय कुमार के साथ फरार हो गई।
पत्नी के लापता होने के बाद कुलदीप काफी परेशान हो गए और उन्होंने पोठिया थाने में आवेदन देकर पुलिस से पत्नी और प्रेमी की तलाश करने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों की खोज में जुट गई है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, और लोग इस घटनाक्रम के बारे में चर्चा करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल यह मामला न सिर्फ प्यार की नई परिभाषा देता है, बल्कि समाज में रिश्तों को लेकर बढ़ते बदलाव और सोशल मीडिया की ताकत को भी उजागर करता है।
|
A
|
16.04.2025
Aditi Pandey
Readers
64
|
भारत-चीन संबंधों में नई दिशा, 2025 में 85,000 से अधिक वीजा  
भारत और चीन के बीच संबंधों में हाल के दिनों में सुधार के संकेत मिले हैं। दोनों .....
|
A
|
05.04.2025
Aditi Pandey
Readers
138
|
पीएम मोदी को श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, दोनों देशो 
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मित्र वि .....
|
A
|
05.04.2025
Aditi Pandey
Readers
131
|
भारत-श्रीलंका संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प 
कोलंबो में भारत के प्रधानमंत्री और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा डिसानायक .....
|
A
|
04.04.2025
Aditi Pandey
Readers
153
|
बैंकॉक में प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश के पीएम की मुलाक 
बैंकॉक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनु .....
|
A
|
30.03.2025
Aditi Pandey
Readers
168
|
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा से भारत-अमेरिका व 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर नए टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जो 2 .....
|
A
|
25.03.2025
Aditi Pandey
Readers
162
|
कश्मीर में अलगाववाद का अंत, हुर्रियत समूहों ने तोड़े संबंध 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के दो संगठनो .....
|
|