आज ही मेरा सेंट उप एग्जाम खत्म हुआ। आपको पता है मुझे अब मैं रिलैक्स महसूस कर रही हूँ, लेकिन अभी फाइनल बोर्ड जो फरवरी 2024 में होने वाला है। बहुत एक्ससिटेड हूँ फॉर बोर्ड एग्जाम। चाहे पढ़ायी का एग्जाम हो या जीवन का एग्जाम अगर आपने पहले तैयारी, अभ्यास किया है तो आप जरूर ही एग्जाम को दे पाएंगे, लेकिन यह हमारे ऊपर निर्भर करता है कि हमने अपने एग्जाम की तैयारी कैसे की है।
आज मैं आपको बोर्ड एग्जाम अर्थात् अगर आप अगले वर्ष 10 या 12 कक्षा का एग्जाम देने वाले है, तब आप किस प्रकार से प्रिपरेशन करे। कैसे अच्छा मार्क्स स्कोर करे, क्युकी अब बोर्ड एग्जाम का 2 महीने यानि 60 दिन रह चुके है।
अगर आपका preboard अच्छा नहीं हो पाया तो आपको निराश नहीं होना है, क्युकी आपको अपने गलती से सीख लेकर फाइनल एग्जाम का फुल तैयारी करनी है।
निम्नलिखित टिप्स फॉर फाइनल एग्जामिनेशन :
सिलेबस :अगर आपने अपना पूरा सिलेबस कम्पलीट कर लिया है, तो बहुत बढ़िया। अब आपको केवल पढ़े हुए पाठ को फिर से पढ़ना होगा। लेकिन अगर आपने है,सिलेबस कम्पलीट नहीं किया है तब आप हार्ड टू इजी सब्जेक्ट्स को कम्पलीट करने का प्रयास करे। साथ ही साथ स्वयं को डेडलाइन भी दे कि आपको इतने दिनों में, इतने सप्ताह में इतना चैप्टर्स कम्पलीट करना है। आपको अपने पढ़ायी के लिए सही क्वांटिटी के साथ क्वालिटी भी देना है।
क्रिएट :मुझे खेद है कि मैंने अपने प्रिबोर्ड के लिए अच्छे से तैयारी नहीं की थी। लेकिन मैंने खुद से प्रॉमिस किया, जो गलतियां मुझसे हुई है। मैं उसे नहीं रिपीट करूंगी। और आज ही मैंने अपने स्टडी के लिए रूटीन बना लिया। आप भी 2 महीने के लिए बेस्ट रूटीन प्लान बनाये। जिसमें आप थोड़ा मनोरंजन, आराम और फोकस से पढ़ायी कर पाए।
कम :समस्या यह है ना कि अगर कोई हमसे पूछे कि तुम कितने घंटे पढ़ायी करती हूँ? कोई कहता 8 घंटे,13 घंटे इत्यादि। लेकिन फिर भी सामान्य मार्क्स ही ला पाते है। कई कारणों में से एक कारण है - वे क्वांटिटी तो देते है लेकिन सही क्वालिटी नहीं दे पाते है। आप भले ही 4-6 घंटे पढ़े लेकिन फुल फोकस, कांसेप्टस इत्यादि को समझकर ही पढ़े।अभी ज्यादा समय भी नहीं है इसलिए सही क्वांटिटी दे और उच्च क्वालिटी के साथ पढ़े।
रेगुलर : आपने जो भी पहले पढ़ा है, या जो आपके पास आपके सिलेबस का नोट्स है, उसे रोज revision करे। कोई उत्तर को रट्टा ना मारे, क्युकी मेरा ऐसा मानना है कि रटन विद्या गलत विद्या। इसलिए खुद को एक टीचर और स्वयं को स्टूडेंट की तरह हर विषय को पढ़े। उत्तर के की पॉइंट्स को याद करे। अपने revision के लिए 1-2 घंटे निकाले।आप अनुसार भी revision के लिए समय निकाल सकते है।
मेन्टेन : स्वास्थ्य शरीर में स्वास्थ्य बुद्धि का निवास करता है। इसलिए पढ़ायी में इतना व्यस्त ना हो जाये कि आप सही नींद, सही आहार ही ना ले पाए। इसलिए प्रतिदिन 2 घंटे डाइट, व्यायाम के लिए निकाले। क्युकी यही आदत आपके लाइफ स्टाइल को सकारात्मकता से भर देंगी।
पास्ट : एक टॉपर इसलिए अच्छा अंक ला पाता है, क्युकी वह अपने कक्षा के सारे प्रीवियस पेपर्स का प्रैक्टिस करता / करती है। इससे यह फायदा होता है कि आपको एग्जाम का पैटर्न सही से पता हो जायेगा। साथ ही साथ आप यह भी देख पाएंगे कि कौन सा टॉपिक रिपीट हुआ है।
टेक्नोलॉजी : आज विभिन्न विद्यार्थी तकनीकी का उपयोग करके अपने एग्जाम में अच्छा मार्क्स ला रहे है।मोबाइल का हमें केवल रील्स,शॉर्ट्स इत्यादि देखने लिए नहीं करना चाहिए। आप टेक्नोलॉजी के माध्यम से विभिन्न ऑनलाइन सोर्स के माध्यम से अपने पढ़ायी को इजी बना सकते है। इसलिए आपको जरूर से जरूर टेक्नोलॉजी का उपयोग करना चाहिए।
प्रतिदिन : कुछ दिन पहले का ही बात है, बहुत अच्छा पेपर आया था लेकिन मैं पूरा नहीं कर पाई।क्युकी 3 घंटे में मैंने 60 मार्क्स तक अटेंड कर पायी थी। आपको पता है, ऐसा क्यूँ हुआ? क्युकी मैंने एग्जाम से पहले लिखने का अभ्यास नहीं किया था। इसलिए आपको प्रतिदिन 3 घंटे 15 मिनट करके रोज पेपर्स सोल्व करना है। यकीन मानिये यह मेहनत ही आपको बहुत सशक्त बना देंगी। इससे आपका लिखने का अभ्यास हो जायेगा, आप फाइनल में अच्छे से पेपर्स सॉल्व कर पायेंगे।
पालन :जिस बाग में माली नहीं होता, वह बगीचा सुख जाता है। अगर आपको सही दिशा में गाइड करने वाले अध्यापक, पेरेंट्स है तब आप उनकी आज्ञा का जरूर पालन करे।उनके दिखाए हुए मार्ग पर चले।
हमेशा : ऐसे कई विद्यार्थी भी है, जो 1-10 अच्छे से फ़ॉलो करते है लेकिन उसके बाद... फिर से अपने मस्ती में आ जाते है। मस्ती ठीक है लेकिन सबसे पहले होना चाहिए। इसलिए आप जो अपने स्टडी के लिए रूटीन बनाये, उसे रोजाना पालन करे। मनोरंजन कम मनोमंजन पर भी ध्यान दे।
यह कुछ टिप्स है, जिससे आप आने वाले एग्जाम की तैयारी कर सकते है। कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है, इसलिए स्वयं पर आत्मविश्वास रखे और आत्मानुशान के साथ मेहनत करे।
धन्यवाद
काजल साह
|