The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
29/05/2023 Kajal sah Inspiration Views 267 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
निबंध : खुद पर होने वाले में भरोसे में वृद्धि करें
हमें सफलता के लिए इंतजार करने की आदत ही नहीं रही है। एक तरह से हमारे अंदर धीरज ही नहीं रहा है। झटपट काम होना चाहिए और तुरंत उसका फल भी मिलना चाहिए। इस आदत के कारण ही हर कोई जल्दी निराश हो जाता है, हताश हो जाता है। और ऐसे में अपने जीवन दाव पर लगाने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जाती है। मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति अपने आप को असफल,  अपयशी, अक्षम मान लेते हैं और निराशा का फल, विफलता का क्रोध स्वयं पर उतारते हैं। अधिकतर यही होता है कि ऐसे व्यक्ति के परिवार के सदस्य, सहकर्मी दोस्त भी उसकी इस मानसिक स्थिति से अवगत नहीं होते।

 आज का युग प्रतियोगिता का है। इससे हर कोई स्वयं को असुरक्षित महसूस करता है। उसके मन में बिछड़ने का डर बैठ जाता है। इसी का असर होता है कि छोटा सा व्यक्तिगत अपमान,इज्जत की हानि हमारे मर्म स्थल पर प्रहार करते हैं।
 हम स्वयं को शर्मिंदा मानते हैं और हमारा आत्मविश्वास ही कहीं खो जाता है।
 हम मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हो तो हम कितने भी सुखी भी क्यों न हो असंतुष्ट और अतृप्ता ही रहते हैं। चिंता और बेकार का डर  हमारा पीछा नहीं छोड़ता।
 अपने आप पर होने वाले भरोसे में वृद्धि करें। जीवन की छोटी-छोटी बातों का पूरे मन से आनंद उठाएं। अपने परिवार के प्रेम के धागे दृढ़ करें। अपने शरीर की मर्यादा को पहचाने।

 कामयाबी की बुनियादी है आत्मविश्वास
 कभी गौर से देखिए, जब कभी कोई छोटा बच्चा चलना शुरू करता है, वह बार-बार गिरता है, वह रोता होता है, लेकिन संभल कर फिर से चलना शुरू कर देता है। आखिरकार वह ठीक तरह से चलने लगता है। इस प्रकार हम भी जीवन में सफल और असफल होते हैं लेकिन जब असफलता हो जाते हैं तो निराश, हताश होकर टूटने लगते हैं। चारों ओर से नकारात्मक सोच विचार से घिर जाते हैं। जीवन में उतार-चढ़ाव और बाधाएं आती जाती रहती है।यही इंसान को मजबूत बनाती है। जो इन बाधाओं को पार कर पाता है, वही इंसान  सफल होता है। हर असफलता एक नई सी को जन्म देती है, इसीलिए असफलता को सफलता की जननी कहा जाता है। खुद पर विश्वास रखें, अपने सोच- विचार  और तारे में परिवर्तन लाएं। जीवन की डोर तो अपने हाथों में हैं। कामयाबी आत्मविश्वास की बुनियादी पर निर्मित होती है, जीवन में हर व्यक्ति कामयाब होना चाहता है। कोई व्यक्ति आत्मविश्वास से भरा हो और अपनी क्षमता का इस्तेमाल करके आगे बढ़ रहा हो, तो उसे सफल माना जाता है। वह एक प्रेरक व्यक्तित्व बनता है। वह हर परिस्थिति में अपनी क्षमताओं का इस्तेमाल कर परिवार, समाज हर देश में परिवर्तन आता है।
 इसीलिए अगर आपको जीवन में हर जंग से लड़ना है तो दृढ़ संकल्प के साथ मेहनती बने और अपने सपने को पूर्ण करके दिखा दे, एक दिन जीत जरूर आपकी होगी......

धन्यवाद
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved