The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
06/03/2024 Kajal sah Awareness Views 291 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
मेरी सबसे बड़ी गलती
कल कभी नहीं आता.. अगर आपने हर महत्वपूर्ण कार्य को कल पर टालना सीख लिया है, तब आप अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती कर रहें है। किसी कार्य को कल पर टालना सबसे बुरी आदत होती है.. जिससे आप अपनी सारी शक्ति, गुण, आत्मविश्वास खोने लगते है। मैं आपको खुद का अनुभव बताना चाहती हूं, जब मैं 10th -11th क्लास तक मैंने अपना सारे महत्वपूर्ण कार्य को कल -कल पर टालते - टालते कल कभी नहीं आया। मैंने फिर से वही गलती 11th -12th क्लास में जारी रहा। जिससे मेरा पढ़ाई अच्छे से नहीं हो पाया और मेरा एग्जामिनेशन भी अच्छा नहीं हुआ। अब मैं अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश कर रही हूं।मानव जीवन बहुत कठिनाई से हमें मिलता है। यह जीवन क्षणभंगूर है, इसलिए अपने जीवन के हर क्षण का सदुपयोग करे और महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर ना टाले।
हमेशा याद रखे जो समय हम व्यर्थ कर रहें है, वह किसी दूसरे के माध्यम से सदुपयोग हो रहा है। जब भी आप कोई काम कल पर टाले.. तब अपने परिस्थिति, अपने घर की परिस्थिति को देखे।
जब तक ज्वाला आंतरिक रूप से नहीं जलेगी, तब तक जीवन में किसी भी लक्ष्य को पाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए बाह्य मोटिवेशन मत खोजिये.. अपने अंदर मोटिवेशन तालाशें। यह मोटिवेशन ही आपको ज्यादा ताकत, हिम्मत और उत्साह देने में सक्षम हो सकती है।
आज मैं आपको बताऊंगी कि अगर आप कोई काम कल पर टालने से परेशान है, तब आप इन समस्याओं का निवारण आप कैसे कर सकते है?मेरे बताये हुए टिप्स को अपनाएं.. आपके लिए जरूर अच्छा होगा।

1. सेट : जब हमारा लक्ष्य लघु होता है.. तब हम उन कार्यों अत्यधिक रूप से महत्व नहीं देते। आपको टालने जैसे बुरी आदत को दूर करने के लिए आपको क्लियर लक्ष्य होना चाहिए। हमेशा एक बात याद रखे स्वयं पर विश्वास, अपने मेहनत में आस और बाकि सब बकवास। यानि आपकी जितनी बुरी आदतें है, वह सभी बकवास है। आपको इन सभी बुरी आदतों से स्वयं को मुक्त करने का प्रयास करना होगा। सबसे पहले अपने क्लियर गोल को निर्णय करने के बाद अपना why क्लियर रखे। जब आपका why क्लियर होता है.. तब आप how, what इत्यादि सब हो जाता है। टालने जैसी बुरी आदत भी दूर होने लगती है।

ब्रेक : कई बार ऐसा होता है..किसी बड़े कार्यों या कठिन कार्य को देखकर हम कल पर टालने लगते है। जिससे वह कल कभी नहीं आता। आप डिफिकल वर्क को ब्रेक डाउन करे। छोटे - छोटे कार्यों में। जब आप छोटे - छोटे सक्सेस को प्राप्त कर लेते है.. तब आपका आत्मविश्वास बढ़ने लगता है और टालने की बुरी आदतें दूर होने लगती है। जिससे आपका तनावमुक्त हो जाते है।

3. प्राथमिकता : मैंने कई ऐसे कार्य किये, जो अत्यंत महत्वपूर्ण नहीं थे, जिससे मेरी सारी ऊर्जा, शक्ति उन कार्यों को करने में चला जाता था। हम महत्वपूर्ण बातों को समझने की आवश्यकता है कि जो सबसे महत्वपूर्ण कार्य, बहुत महत्वपूर्ण कार्य और अल्प महत्वपूर्ण कार्य इत्यादि कार्यों को हमें एक क्रमबद्ध तरीके से सजाकर अपने कार्यों को करना चाहिए। ऐसा कई बार होता है.. हम अल्प महत्वपूर्ण कार्य में अपनी सारी ऊर्जा व्यर्थ कर देते है.. जिससे हम अत्यधिक महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर टालने लगते है..और कल कभी नहीं आता। अगर आप यह सोचते है कि आपके पास टाइम बहुत ज्यादा है.. मेरे ख्याल से तब आप गलत है। क्युकी कल कभी नहीं आता। हमारे जीवन का हर सेकंड, हर मिनट, हर घंटे प्रतिदिन घटता है.. ना कि बढ़ता है। हम मौत के करीब जाते है। इसलिए अपनी सारी शक्ति, योग्यता और ऊर्जा अपने सपने में लगाए। प्यार, मोहब्बत के लिए समय है.. पहले करियर.. पहले सक्सेस.. पहले स्वयं के सपने.. पहले माता - पिता के सपने..।

डेडलाइन : डेडलाइन में वह शक्ति है, जिससे आप किसी कार्य को टाइम पर एन्ड करने का एक उद्देश्य मिल जाता है। किसी भी कार्य जब आप करते है तब आप डेडलाइन फिक्स करे.. कि आपको इस कार्य को इतने मिनट, इतने घंटे में कम्पलीट करना है। अगर आप अपने कार्यों को अपने दिए हुए समय के साथ कम्पलीट कर लेते है.. तब स्वयं को reward दे। यकीन मानिये इसमें बहुत शक्ति है.. आप अपने कार्यों अच्छे से कर पाते है। उदाहरण: मान लीजिये आपके एग्जाम का 3 महीने रह गए है.. तब आप सोचेंगे कि बहुत टाइम है? लेकिन नहीं आपको यह सोचकर चलना है कि आपके पास 1-2 महीने रह चुके है.. जिसमें आपको अच्छे से रिवीज़न, टेस्ट, याद करना है। डेडलाइन की शक्ति को अपनाए यकीन मानिये जब आप अपने कार्यों को समय पर कर लेते है.. तब आपका आत्मविश्वास, आत्मशक्ति बढ़ता है।

दुरी : मैंने अपने जीवन में बहुत गलतियां की। जिससे मुझे यह सीखने को मिला.. जितना हम अपने पैशन, अपने टैलेंट और अपने कार्यों से प्रेम करते है.. हम उस क्षेत्र में बेहतरीन बनने लगते है। जब आप अपना महत्वपूर्ण कार्य करते है.. तब आपको सारे डिसट्रकशन्स दुरी बना लेना है। क्युकी यही डिसट्रकशन्स आपको कार्यों को कल पर टालने पर मजबूत  या आप अपने इच्छानुसार करते है। शांति स्थान पर जाकर अपने कार्यों को करे.. जहां आप और आपके कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण समान होगा।

2 मिनट रूल : यह 2 मिनट रूल आपके लिए 1 मिनट भी हो सकता या 5 मिनट भी। लेकिन याद रखे 5 मिनट से ज़्यादा ना हो। जब भी आपको महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर टालने का इच्छा जागृत हो, तब आप अपनी आँखें बंद करे.. और आप सोचे अगले 5 साल बाद आप किस स्थान पर खुद को देखना चाहते है.. अपने पेरेंट्स को अगले 5 साल में क्या ख़ुशी देना चाहते है.. इत्यादि। अचानक से आपके अंदर अद्भुत ऊर्जा आ जाएगा और अपने लक्ष्य प्राप्ति हेतु अग्रसर होंगे। यह मेरा खुद का भी अनुभव है।

मित्र : मेरी सबसे प्यारी, समझदार और सकारात्मकपूर्ण पूजा। जब भी मैं गलत राह पर गई.. तब उसने मुझे राह दिखाया.. जब भी घबराई तब उसने मुझे राह दिखाया. जब भी मैंने किसी कार्यों को कल पर टाल.. तब उसने मुझसे कहा काजल! कल कभी नहीं आता। काश मैंने उसकी बातों को अपने जीवन में लाया होता.. लेकिन अफ़सोस मैंने गलती की। लेकिन आप ऐसा ना करे.. अगर कोई आपका सच्चा मित्र है.. तब आप अपना लक्ष्य जरूर शेयर,और उनके महत्वपूर्ण सलाह को जरूर माने। जो मैंने गलती किया.. वह आप बिल्कुल ना करे। अच्छे मित्र के साथ आगे बढ़े। दोनों का विकास साथ - साथ होगा।

परफेक्ट : किसी कार्य में परफेक्ट की तलाश ना करे। होता यह है ना हम परफेक्ट के चक्कर हम महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर टाल देते है.. जिससे कल कभी नहीं आता। आपका ध्यान प्रोग्रेस की ओर होना चाहिए यानि विकास की ओर होना चाहिए। अगर आप निरंतर प्रयास करते है.. तब बेहतरीन बनने की दिशा में अग्रसर होते है। इसी उद्देश्य के साथ अपने कार्यों को मेहनत के साथ करे।

हैबिट : हम अपनी बुरी हैबिट के कारण ही हम महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर टालने लगते है। इसलिए अपनी बुरी आदतों को अच्छी आदतों में रिप्लेसमेंट करे। जैसे कि अगर आप जंक फ़ूड का ज्यादा सेवन करते होंगे.. तब आप अत्यधिक रूप से लेज़ी महसूस करते होंगे.. आप इन बुरी आदतों को अच्छी आदतों में रिप्लेस करे। यकीन मानिये आपके अंदर एक नई ऊर्जा, उत्साह और उमंग आने लगी। कल पर टालने की जैसी बुरी आदत आपके जीवन से दूर होने लगेगी।

हेल्प : उपयुक्त सभी टिप्स को अपनाने के बाद भी अगर आप असफल हो जा रहें है.. तब आपको अपने घर के बड़ो, इंटरनेट, यूट्यूब वीडियोस, प्रोफेशनल हेल्प जरूर ले। जिससे आपको और अच्छे - अच्छे और सटीक महत्वपूर्ण टिप्स मिलेंगे.. आप अपने गोल्स के लिए अग्रसर होंगे।

Procrastination एक ऐसा खर पतवार है, जो आपके अंदर हुनर को धीरे -धीरे नष्ट कर सकती है। इसलिए इस अवगुणों को आपको हराकर जीवन में जीत हासिल करने हेतु आगे बढ़ना है। स्वयं पर विश्वास और अपनी मेहनत पर आस.. और बाकि सब बकवास.. हमेशा यह बात याद रखे।
धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved