The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
15/03/2024 Kajal sah Development Views 406 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
आफ्टर 12th क्या करे?
सीखना जीवन पर्यन्त क्रिया है। हम जितना सीखते है..उतना हम आगे बढ़ते है। लेकिन शर्त यह है कि उन लर्निंग को अपने जीवन में अनिवार्य रूप से अप्लाई करने की। बारहवीं कक्षा के बाद अर्थात  स्कूली पढ़ायी के बाद हम एक नये समाज में प्रवेश करते है।बारहवीं कक्षा के बाद सबसे ज्यादा स्टूडेंट अपने करियर को लेकर परेशान होते है.. कि क्या करें.. आगे? विभिन्न सारे प्रश्न उनके मन में उठते है? विभिन्न सारे क्षेत्रों में जाने का उनका प्रबल इच्छा जागृत होता है..इस अवस्था को अनुभवपूर्ण अवस्था भी कहते है।
आज मैं आपको बताऊंगी कि किस प्रकार आप अपने लिए एक अच्छा करियर चुन सकते है.. कैसे आप अपना बेस्ट इनकम सोर्स जनरेट कर सकते है?आज के बताये हुए टिप्स को जरूर फॉलो करे.. आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जरूर मिल जाएगी.. आशा करती हूँ।
1. मोस्ट : कब तक हमारे पेरेंट्स काम करेंगे? कब तक पापा अपनी इच्छाओं को मारकर हमारे इच्छाओं की केवल पूर्ति करेंगे? कब तक माँ आधा खाकर सो जाएंगी? कब तक हमारे पेरेंट्स हमारा खर्च उठायेंगे? आपके भी परिवार में विभिन्न समस्याएँ हो सकती है। सबसे पहले आप स्वयं को जाने.. अपने टैलेंट को जाने.. अपने पैशन को जाने.. अपने गुणों को जानकर अपने लिए करियर चुने। क्युकी जिस चीज़ हमारा पैशन होता है.. उसे हम बेहतरीन तरिके से करते है। अगर आप कोई कंपनी, इंडस्ट्री में पार्ट टाइम वर्क करना चाहते है.. तब अच्छे से रिसर्च कर ले। जिस फील्ड में आपको रूचि है.. उसी फील्ड में आप कार्य करे।

2. हाई एजुकेशन : शिक्षा शेरनी का वह दूध जो जितना पियेगा.. वह उतना दहारेगा। इसी उद्देश्य के अनुसार आपको अपने पढ़ायी को अच्छे से करना है। आप जिस फील्ड में करियर बनाना चाहते है.. उस विषय को अच्छे से और गहराई से पढ़े। हमेशा याद रखे जिस दिन आपने सीखना छोड़ दिया, उस दिन से आपका अंधकार के मार्ग पर अग्रसर होने लगेंगे। इसलिए पढ़ायी अच्छे से कीजिये।

स्किल : सोचिये..आज विभिन्न प्रोडक्ट, वेजिटेबल, फ्रूटस इत्यादि ऑनलाइन आ चूका है।अगर तेज़ी से बढ़ते समय में अगर हमारा ध्यान केवल पुस्तकीय तक सीमित रहेगा तो हम आगे नहीं बढ़ पायेंगे। इसलिए आफ्टर 12th अपने स्किल्स पर कार्य करे। जैसे : कम्युनिकेशन स्किल, सेल्लिंग, कम्युनिकेशन, सॉफ स्किल, हार्ड स्किल इत्यादि। आप जिस फील्ड में जाना चाहते है.. अपने फील्ड से संबंधित विभिन्न स्किल्स सीखें.. वर्कशॉप में जुड़े.. ऑनलाइन के माध्यम से सीखें। आज आपके पास सबसे बड़ा सोर्स इंटरनेट इसका भरपूर तरिके से उपयोग करे।

इंटर्नशिप : अगर आपने किसी स्किल, या अपने फील्ड से संबंधित कार्य को सीख लिया है.. तब मैं आपको जरूर कहूँगी कि आप ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से इंटर्नशिप जरूर करे। इसे यह फायदा होगा कि आपके पास अनुभव आ जाएगा। अगर आपके माध्यम से किये हुए इंटर्नशिप के लिए सर्टिफिकेट मिलेगा तो आपके रिज्यूमे में बहुत लाभदायक हो सकता है। आपको अत्यधिक ओप्पोर्टनिटी मिल पाएंगी।

फाइनेंसियल प्लानिंग : आपका भी इच्छा करता होगा..महँगा वॉच खरीदने का, आपका भी इच्छा करता होगा महंगे -महंगे  वस्तुओं को खरीदने का। इस ऐज में बहुत युथ अर्निंग करते है.. लेकिन वे अपने पैसों का व्यर्थ तरिके से उपयोग कर देते है। आपको सबसे पहले आर्ट ऑफ़ मेकिंग मनी और फाइनेंसियल नॉलेज अच्छे से लेना है। मैं आपको यह नहीं कह रही हूँ कि आप उपरोक्त समानों को ना खरीदे। लेकिन सबसे पहले आपको स्वयं को फाइनेंसियल रूप से मजबूत बनाना है। इसके लिए आप इन्वेस्टमेंट, सेविंग इत्यादि स्थानों पर अपना धन लगाए।

एंट्रेंस एग्जाम : अगर आप जिस कॉलेज /प्रोफेशनल कोर्से में जाना  चाहते है। उस कॉलेज /प्रोफेशनल कोर्से में आपको एंट्रेंस एग्जाम देकर प्रवेश मिलेगी। तो आप सबसे पहले एंट्रेंस एग्जाम का अच्छा से प्रिपरेशन करे। अपनी पूरी योग्यता, शक्ति और ऊर्जा के साथ अपने सपने के लिए तैयारी करे।

पर्सनल ग्रोथ : समय सबसे बलवान है।अगर आज आप अपने समय का सदुपयोग कर रहें है.. तब एक दिन जीत जरूर आपकी होगी। आप इस समय अपने अत्यधिक रूप से अपने व्यक्तिगत विकास पर ध्यान देना है। जैसे : आप अपने व्यक्तिगत विकास के लिए निम्नलिखित टिप्स को फॉलो कर सकते है :
1. रीडिंग बुक्स
2. सेमिनार अटेंड
3.अपने फील्ड से संबंधित क्लबस ज्वाइन करे
इत्यादि।

हेल्थ : स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ शरीर निवास करता है। आपको कॉलेज में बहुत सारे ऐसे मित्र भी मिलेंगे जो आपको गलत दिशा की ओर ले जा सकते है और कई बार युथ डिप्रेशन, टेंशन और इंटरनेट गलत उपयोग करके अपना मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य डैमेज कर लेते है। मैं आप सभी से विनती करती हूँ कि आप अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के विकास में अपना ध्यान केंद्रित करे। अपने रूटीन में व्यायाम, योगा और अच्छे फ़ूड को शामिल करे।इस वक़्त जो आपका सबसे बड़ा शत्रु होगा.. वह आपका चंचल मन होगा। आपको अपने करियर अपने सपने से प्रेम करना है और किसी से नहीं।

डिजिटल स्किल : आज हम सभी भारत के लोगों का लक्ष्य है कि हमारा भारत डिजिटल बन जाए। इस अभियान को हम सभी मिलकर शीघ्र ही पूरा करेंगे। लेकिन उससे पहले हम सभी को ऑनलाइन के माध्यम से आप घर बैठे डिजिटल स्किल्स acquire करे। जैसे : डिजिटल मार्केटिंग, कोडिंग, ग्राफिक डिज़ाइन इत्यादि। यह सभी स्किल्स बहुत जरुरी है और इसके लिए आपको हाई पैकेज भी मिलता है।

Explore :आज आपके पास सबसे शक्तिशाली तकनीकी इंटरनेट जिसका उपयोग करके आप विभिन्न ऑनलाइन कोर्से explore कर सकते है। आपको इंटरनेट का उपयोग अपने विकास के लिए करना है.. जिससे आपका नॉलेज एक्सपेंड हो। अल्प मनोरंजन अत्यधिक मनोमंजन के लिए।

मोटीवेट : जीवन में कई समस्याँ, चुनौतियाँ, मुसीबत आयेगी आपके जीवन में। कई बार मन कहेंगे कि अब नहीं.. लेकिन स्वयं को आपको इन परिस्थियों मजबूत बनाकर रखना है। मोटिवेशन के साथ अनुशासन के साथ अपने हर कार्य को करे। अनुशासन की शक्ति को अपनाकर आगे बढ़े। अपने लक्ष्य के प्रति determine के साथ कार्य करे।

यह कुछ टिप्स है, जो आपकी बहुत मदद कर सकती है। आगे बढ़ने के लिए। आफ्टर 12th आप उपरोक्त कार्य को कर सकते है। हमेशा एक बात याद रखे.. समय का कभी भी दुरपयोग ना करे, क्युकी जब समय की मार बहुत गहरी चोट देती है। हमारे पास आगे पछताने के अलावा कुछ नहीं होता है..
धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved