The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
19/03/2024 Kajal sah Awareness Views 327 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
पापा -मम्मी मैं फेल हो गई..
पापा - मम्मी मैं फेल हो गया.. मैंने आपके सपनों को पूर्ण करने में असमर्थ रहा.. मैं टूट चूका /चुकी हूँ। इस बार कई इम्तिहान के परिणाम निकले होंगे.. किसी ने एग्जाम में टॉप किया होगा.. तो कई ऐसे भी होंगे जो.. एग्जाम में फेल भी गए होंगे। आज मैं बात ना तो टॉपर का करूंगी.. ना ही औसत का। आज मैं उनसे बात करना चाहती हूँ.. जो स्वयं को हारा हुआ मान रहें है..स्वयं को सबसे बुरा मान रहें है.. स्वयं को व्यर्थ समझ रहें है.. और अगली बार कोशिश करने से पीछे हट रहें है।
आज शाम को विवेकानंद जी के माध्यम से रचित पुस्तक (व्यक्तिगत विकास )पुस्तक पढ़ रही थी.. जिसमें उन्होंने बताया कि अगर आप किसी कार्य में हज़ार बार असफल हो जा रहें है.. तब फिर से कोशिश जरूर करे। अपने पिछले गलतियों से सबक जरूर ले। आज मैं आपको कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बताऊंगी.. अगर आप फेल या अगर आप अच्छा रिजल्ट नहीं आ पाया। आपको स्वयं पर विश्वास अपने मेहनत का साथ और ईश्वर पर अटूट विश्वास आपको रखना है।

विश्लेषण :जीवन में किसी भी पथ या लक्ष्य पर जीत हासिल करने के लिए स्वयं का आत्मविश्लेषण करना अत्यंत जरुरी है। अपने कमियों.. अपने मजबूती को जाने। अपने कमियों को अच्छे से विश्लेषण करे। कुछ मुख्य बिंदु पर आपको ध्यान देना है।
2. फीडबैक :अब आपको इस समय हारना नहीं है.. आपको अपने आत्मविश्वास को टूटने नहीं देना है। आपको धैर्य.. शांति.. स्नेह के साथ अपने टीचर्स, पेरेंट्स से जरुर फीडबैक ले।अपने पूर्व गलतियों को ना रिपीट करे। फीडबैक में वह शक्ति है.. जिससे आप स्वयं में सुधार कर सकते है। अपने बड़ो के सुझाव को जरूर आत्मसात करे। और अगली बार के तैयारी के लिए आप जरूर सुझाव ले। और स्वयं को बेहतरीन.. संयम से तैयार करे।

रिमाइंड:आप एक योद्धा है.. आप एक विजेता है। अगर आपका हिम्मत टूट रहा है.. तब आप स्वयं के पास्ट अचीवमेंट रिमाइंड कीजिये। याद कीजिये कैसे आपने अपने मेहनत से अपने पैशन में फर्स्ट प्राइज जीता था। यकीन मानिये आपके अंदर एक नई उम्मीद.. एक प्रज्वललित दीप जल जाएगा और आपका कदम फिर से एक नई उड़ान एक नई जीत की ओर अग्रसर होगा। पास्ट योग्यता के आपको योग्य बनाने में आपका साथ देगी। इसलिए स्वयं पर भरोसा कीजिये.. अगर आज हार हुई.. कोई बात नहीं.. कल जरूर आपकी जीत होगी।

#प्लानिंनग :अपने गलतियों को अच्छे से जाने। अगर आप एक सच्चे विजेता है.. तब आप सबक अपने हार से अनुभव जरूर लेना चाहिए। उसके बाद आपको स्वयं को अगले साल के लिए तैयार तैयार होने के लिए जुट जाना है। स्वयं में रोजाना 1% जरूर सुधार करना है । अपने नकारात्मक आदतों, कार्य और विचारों को त्याग कर सकारात्मक माइंडसेट के साथ आगे बढ़े.. यकीन मानिये एक दिन जीत आपकी होगी। कुछ मुख्य बिंदु आपको अनिवार्य रूप से ध्यान देना चाहिए।
• विकास करे :आपने पास्ट में बहुत रूटीन बनाये.. अपने एग्जाम के लिए। लेकिन आप कई बार विफल हो गए.. अब आपको नई शुरुआत करने की आवश्यकता है। आपको अपने स्टडी प्लान को डेवलपमेंट करना है। जो भी आपका वीक सब्जेक्ट है.. उस पर आपको अच्छे से ध्यान जरूर देना चाहिए। वीकली टेस्ट, रोजाना अभ्यास करे।

•अभ्यास : अभ्यास एक शक्ति है.. इस शक्ति का उपयोग आपको अपने स्टडी के लिए जरूर करना चाहिए। किसी भी फील्ड में स्वयं को बेहतर बनाने के लिए जब तक आप अच्छे से अभ्यास नहीं करेंगे.. तब आप कई बात विफल.. आप कई बार सुनहरे अवसर को खो भी सकते है। पास्ट में जो भी आपने अपने स्टडी में गलतियां की.. उस पास्ट को फ़ास्ट से भूल जाइये। अब आपको अभ्यास की शक्ति को अपनाकर निरंतर अपने स्टडी के लिए अभ्यास जरूर करना चाहिए।सफलता पाने का मुख्य साधन.. अभ्यास की सीढ़ी है। अपनी योग्यता.. शक्ति और क्षमता के साथ अभ्यास करे।

सी : कई बार हम ऐसे कोचिंग में एडमिशन ले लेते है, जिससे हमारे भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कई ऐसे भी स्टडी मटेरियल होते है.. जो हमारे उत्तर को पूर्ण करने में समर्थ नहीं हो पाता है। अगर आप उनके कोचिंग के पढ़ायी से पूर्ण संतुष्ट नहीं है.. तब आप न्यू रिसोर्स की ओर मूव ऑन करे। साथ ही साथ आप इंटरनेट का अच्छे से उपयोग अपने स्टडी के लिए। आप इंटरनेट से विभिन्न टीचर्स से पढ़ सकते है। विभिन्न सारे एप्लीकेशन भी आ चुके है। जहाँ आप टेस्ट दे सकते है। और अगर निरंतता अभ्यास कीजिये तब आप भी जरूर बेहतर बनने लगिएगा।

फोकस : फोकस शक्ति है..अगर आप फोकस के साथ पढ़ते है. फोकस के साथ अपने कार्य को करते है.. फोकस के साथ स्वयं को इम्प्रूव करते है। तब आप स्वयं को उन्नति के मार्ग की ओर अग्रसर करे। सबसे पहले आपको अपने जीवन से वह सारे distraction को दूर करना है। और मन पर कण्ट्रोल करना सीखें। भगवत गीता का एक श्लोक भी है.. असंयमित मन शत्रु के समान है और संयमित मन मित्र के समान है।

स्माल : अब आप स्वयं में बदलाव कर रहें है..आपने जो गलती पास्ट  में की थी.. उस गलतियों को आपको रिपीट नहीं करना है। स्वयं में प्रतिदिन बदलाव लाने का प्रयास करे। आपको स्वयं को एक विजेता के रूप में देखना है.. अपने लक्ष्य को विसुअलाइज़ करे। छोटे -छोटे जीत को अपने साथ सेलिब्रेट करे। इसे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है।जिससे आपके अंदर आत्मज्ञान बढ़ता है.. आप प्रगति की ओर बढ़ते है।

स्पेंड :हमें केवल पढ़ना ही नहीं है. कुछ समय नेचर के साथ सेलिब्रेट करे। हर मंथ में जरूर एक बार नये -नये स्थान पर भ्रमण करने जाए.. यात्रा करने से नये - नये विचार का संचार होता है, आप नये - नये लोगों से मिलते है। आपका ज्ञान, अनुभव में वृद्धि होती है। जिससे आप और अच्छे से स्टडी कर पाते है।

किताबें :जब भी आपका मन कहने लगे.. अब नहीं। जब भी आपका मन कहने लगे.. तुमसे ना हो पायेगा। अगर आपको अपने नकारात्मक माइंड को हराना है। तब आपको जरूर से अपने जीवन में प्रेरणादायक किताबों को अपने जीवन का मित्र जरूर बनाये। जब आप विभिन्न महान लोगों के जीवन के बारे में, उनके कार्य के बारे में पढ़ते है। तब आपके अंदर नकारात्मक का अंत हो सकता है .. आप जीत की ओर अग्रसर होने लगते है। किताबों के अलावा आप मोटिवेशन  वीडियो को स्थान दीजिये। रोजाना अगर आप खुद को पॉजिटिव डोज़ देते है.. तब आपका माइंड पॉजिटिव सोचने लगता है।

अंतिम : जीवन में हार जीत जीवन का प्रमुख पड़ाव है। आपको अपने हार को अंतिम बिल्कुल नहीं समझना चाहिए और स्वयं को हारा हुआ। आप विजेता है.. आपको लर्निंग माइंडसेट के ससथ बढ़ना है। आपको अपने आत्मविश्वास... आत्मशक्ति और आत्मविश्लेषण की शक्ति को तेज़ करना है। हमेशा एक कदम मंजिल की ओर रखे।
धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved