The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
31/03/2024 Kajal sah Education Views 249 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
फाइनेंसियल एजुकेशन कोर्से ( डे : 1)
किसी भी देश की सशक्त शक्ति युवा होते है। जो अपने बुद्धि, मेहनत और कार्य के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाते है। युवा ही देश के भविष्य, आधार और विकास के पहचान होते है।
सशक्त युवा ही ख्वाब देश के ख़्वाबों क़ो पूर्ण करने का हौसला रखते है। अपने तेज़ बुद्धि, स्किल और संचार की शक्ति के माध्यम से हर ख़्वाबों क़ो पूर्ण करने का सशक्त शक्ति है उनके पास। आज मैं युवाओं के विकास के लिए आप सभी के लिए 10 दिन के लिए फाइनेंसियल एजुकेशन से संबंधित कोर्से आप सभी के लिए प्रस्तुत करूंगी।
आशा करती हूँ कि आप सभी कुछ सीख पायेंगे। और उन टिप्स क़ो जानकर अपने जीवन में भी अपनाएंगे।आज मैं आपको फाइनेंसियल एजुकेशन के इंट्रोडक्शन के बारे में बताऊंगी।
सबसे पहले प्रश्न यह है कि *फाइनेंसियल एजुकेशन क्या है?* 
सीखना जीवन पर्यन्त क्रिया है, जितना आप सीखते है। आपका मानसिक विकास तीव्रता से होता है।कक्ष 1 से ग्रेजुएशन तक एजुकेशन, भूगोल इत्यादि में इतना समय हमलोग दे देते है कि वास्तविक लर्निंग जो सीखना हमारे लिए अत्यंत जरुरी है। उसमे से एक है फाइनेंसियल एजुकेशन। फाइनेंसियल एजुकेशन का अर्थ है कि आपको *पैसों से संबंधित अच्छा ज्ञान हो।* जिसके अंतर्गत आता है ( *निवेश, बचत, कर्ज, आर्थिक योजना, पैसों के प्रति आपका व्यवहार )*। अब आप आपके मन में प्रश्न आ सकता है कि क्या युथ के फाइनेंसियल एजुकेशन जरुरी है? उत्तर है अत्यंत जरुरी है। आज मैं आपको कुछ रीज़न बताऊंगी जिससे आप समझ पायेंगे कि क्यों हर युथ क़ो फाइनेंसियल एजुकेशन ग्रहण करना चाहिए। क्या ऐसा कारण है कि युथ क़ो जल्द से जल्द से फाइनेंसियल एजुकेशन अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।कुछ प्रमुख कारण है :

1. **आर्थिक स्वंत्रता* * : जब भी मैं अपने पापा क़ो देखती हूँ, पैसों के लिए अपने इच्छाओं क़ो मार देते है। जब भी मेरी माँ अपने इच्छाओं क़ो मारकर वही जिंदगी मज़बूरी से जीती है। तब मुझे लगता है कि जरूर से जरूर उनके हर सपने क़ो पूरा करना है। लेकिन सबसे पहले फाइनेंसियल एजुकेशन ग्रहण करना चाहिए। फाइनेंसल एजुकेशन युथ क़ो अपनी उपभोग शक्ति क़ो समझने और अपनी आर्थिक स्थिति क़ो नियंत्रित करने में मदद करता है। जिससे वे आत्मसम्मान और फ्रीडम के साथ जीवन क़ो जी पायेंगे।

2. आर्थिक सुरक्षा :फाइनेंसल एजुकेशन में सशक्त शक्ति है जिससे युथ अगर शीघ्रता और अच्छे से सीख ले तो.. भविष्य में आने वाले संकट में घबराएंगे नहीं शांतिपूर्वक हल करने का प्रयास करेंगे। फाइनेंसियल एजुकेशन के माध्यम से आप पैसों से संबंधित समस्याओं से आपक़ो निपटने का आइडियाज मिलता है। उदाहरण : क्या आपको जिंदगी भर मेहनत करनी है? उत्तर है नहीं। आप आज युथ है आपको आज अच्छे से मेहनत करना है और अपने हर स्वप्न क़ो पूर्ण करके दिखाना है। आप आज आर्थिक रूप से शिक्षित रहेंगे तब ही आप अपने पैसों क़ो सही से इन्वेस्टमेंट करके आगे बढ़ पायेंगे। इसलिए यह जरुरी है कि आपको बुरे समय से लड़ने के लिए, सुखद समय के लिए और स्वयं के उन्नति के लिए आपको फाइनेंसियल एजुकेशन जरूर लेना चाहिए।

 *सपना* : युवा वह तेज़ है। युवा पानी की धार है। युवा शक्ति है।मनुष्य ने हर असम्भव कार्य क़ो सम्भव करके दिखाया है। मनुष्य जिसकी कल्पना कर सकता है.. उसकी रचना भी। कई सपने या चाहत इसलिए पूर्ण नहीं हो पाते। क्युकी पर्याप्त धन नहीं हो पाता। लेकिन जब आप फाइनेंसियल एजुकेशन ग्रहण करते है.. तब आपके अंदर एक इच्छा एक चाहत का जन्म होता है कि आप अपने सपनों क़ो पूर्ण कर सकते है। फाइनेंस एजुकेशन आपको क्षमता प्रदान करता है।

**सुधार* *: क्या आप अभी भी सोच रहें है कि फाइनेंसल एजुकेशन क्यों जरुरी है? मैं आपको खुद का अनुभव बताती हूँ, जब मुझे पैसों के बारे में पता नहीं था.. तब मैं अपने पैसों क़ो बहुत बर्बाद करती थी। व्यर्थ के कार्यों में बर्बाद कर देती थी। जिसका नकारात्मक प्रभाव मेरे जीवन में बहुत सालों तक रहा। लेकिन जब मैंने फाइनेंसल एजुकेशन क़ो ग्रहण किया। तब धीरे-धीरे पैसों से संबंधित नॉलेज हुआ। धीरे -धीरे मैं अपने इनकम क़ो सही स्थान पर इन्वेस और सेव करना सीख पाई। इससे बहुत सुंदर से मेरे वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ। फाइनेंस एजुकेशन युथ क़ो उनके आर्थिक स्थिति क़ो सुधार और अधिक सम्पन्न बनाने का सही तरीका प्रदान करता है

 *सेविंग* : पैसा भी आपसे कहता है कि अगर आज तुमने मुझे बचा लिया.. तब मैं तुम्हें बचा लुंगी। फाइनेंसल एजुकेशन के माध्यम से आप बचत आउट निवेश करने की प्रक्रिया क़ो बहुत अच्छे से समझ पायेंगे। यह जरुरी है कि अगर आज 1000 रूपये ही कमा रहें है.. तब इन rupye में कुछ रूपये जरूर सेव करे। सेव करना एक बहुत अच्छा माध्यम है.. जिससे आप आने वाले समय मुसीबतों का सामना स्ट्रांगली रुप से कर पायेंगे।

क्रिटिकल थिंकिंग : फाइनेंसियल एजुकेशन क़ो सशक्त हथियार है जिससे आपका क्रिटिकल थिंकिंग विकास होता है। आपका निर्णय क्षमता, कार्य क्षमता का विकास होता है। क्रिटिकल इतना जरुरी है कि आप समझ ही सकती है नई शिक्षा नीति(2020 ) में शामिल किया गया है। अगर आप अपना क्रिटिकल थिंकिंग क़ो विकसित करना चाहते है? तब आपको जरूर से जरूर फाइनेंसियल एजुकेशन ग्रहण करना चाहिए।

लाइफ स्किल : क्या फाइनेंसियल एजुकेशन का संबंध हमारे लाइफ स्किल से है? उत्तर है हाँ। फाइनेंसल एजुकेशन क़ो ग्रहण करने से आपका negotiation, कम्युनिकेशन, प्रॉब्लम सोलविंग स्किल इत्यादि आपका विकास होता है। यह स्किल्स आपके करियर के लिए अत्यंत जरुरी है।

यह कुछ प्रमुख कारण है। यह आपके फाइनेंसियल एजुकेशन कोर्से का पहला दिन है। जहां हमने फाइनेंसियल एजुकेशन से संबंधित इंट्रेडक्शन क़ो समझा। अर्थात हमें क्यों सीखना चाहिए? क्यों जरुरी है? इन सभी कांटेक्स्ट में हमने आज कुछ जानने का प्रयास किया। चलिए अब अगले दिन के अर्थात डे -2 के लिए आप तैयार रहिये.. हम शीघ्र ही मिलेंगे. अपना ध्यान रखे।
धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved