The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
07/04/2024 Kajal sah Achievement Views 274 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
100 घंटे.. इसलिए वह विजेता है?
किसी ने पूछा कि सपना किसे कहते है? महान व्यक्तित्व एपीजे अब्दुल कलाम जी ने कहा कि सपना तो वह है जो हमें सोने ही ना दे। किसी चीज को पाने की ललक हो,जिद्दी हो और उसके प्रति कड़ी मेहनत और अभ्यास करने का प्रयत्न हो.. तब जरूर एक दिन ऐसा आता है.. जब हम अपने सपने को प्राप्त कर लेते। Elon musk.. एक अनुपम व्यक्तित्व.. ऐसा उज्जवल चरित्र.. ऐसे महान रिस्कटेकर जिन्होंने हर असम्भव कार्य को सम्भव करके दिखाया... उनके डिक्शनरी में इम्पॉसिबल वर्ड ही नहीं है।
आज मैं आपको बताने वाली हूँ कि ऐसे महान, नवीनपूर्ण, महान चरित्र, लक्ष्य के लिए जिद्दी व्यक्ति से हमें क्या सीख सकते है. अगर उनकी सीखी हुई बातों को जब आप अपने जीवन में आत्मसात करेंगे.. यकीन मानिये आपका जीवन सकारात्मक बदलाव जरूर आएगा।
निम्नलिखित बातें जो हमें elon musk sir से सीख सकते है :
1. सपना : दुख यह बात है कि शुरू से ही हमारे पेरेंट्स हमें सिखाते है.. कि जितना चादर है उतना पैर पसारो.. कहने का अर्थ है.. हमें जो मिला है.. उसे तक ही हम संयमित रहना है। अगर आज elon musk sir अगर अपने पापा के बात को सुना लिए होते.. तो आज वे इतने ऊंचाइयों तक नहीं होते। वे जीवन में इसलिए आगे बढ़े.. क्युकी उनका बड़ा सपना.. ऊँचा लक्ष्य। कुछ बड़ा करने की ललक.. कुछ अलग करने की ललक। इसलिए उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए वे रिस्क लेने से  नहीं डरते। आप जानकर हैरान हो जायेगा .. वर्तमान में इतने अमीर होने के बाद भी 100 hours कार्य 1 वीक में करते है। यह क्या है? यह जूनून है..यह क्या है.. यह तड़प.. यह क्या है.. यह खुद पर विश्वास कुछ अलग करने का जज्बा। Elon musk का दूसरा नाम रिस्क टेकर है .. वे कभी रिस्क लेने से डरते नहीं है। यह गुण उनको अपने नानाजी से मिला है। आप सपना तो देखिये.. लेकिन सपने बड़े देखिये.. जितना बड़ा सपना.. उतना ज्यादा संघर्ष.. उतनी ज्यादा मेहनत.. यही जीत का जूनून आपको सफल जरूर बनाएंगी।

2. Innovation :आवश्यकता अविष्कार की जननी है। बदलते समय और तेज़ी से बढ़ते समय के साथ ज़ब तक आप स्वयं में परिवर्तन नहीं लाएंगे.. तब तक आप धीरे -धीरे पिछड़ते  चले जायेंगे। Elon musk sir का सोचने का तरीका.. नवीनता..दूरदर्शी बनकर आगे भविष्य को देखने की क्षमता ही उन्हें आगे बढ़ा रही है। इसलिए यह आवश्यकता है कि नकारात्मक लोगों का साथ छोड़कर.. अपने माइंड को सकारात्मक, नवीनता के विकास हेतु अग्रसर करे। निरंतर सीखें.. जितना आप सीखेंगे.. उतना आपके विचार और कार्य में नवीनता आएगा।Elon musk नवीनतापूर्ण सोच के कारण ही उन्होंने इलेक्ट्रिक व्हीकल (टेस्ला )और reusable rocket (space X) जैसे क्षेत्रों में नयी सोच लायी और यही नवीनता दृष्टिकोण ही दुनिया को बदलने की ताकत रखती है।

हार नहीं : शिवमंगल सिंह "सुमन " महान कवि ने अपनी कविता
"वरदान माँगूँगा नहीं " यह कविता वह हर इंसान के लिए है जो कभी हार नहीं मानते.. जब भी वे जीवन में असफल होते है.. तब वे सीखते है। कवि के ह्रदय से आवाज निकलती है कहते है

"यह हार एक विराम है
जीवन महासंग्राम है
तिल-तिल मिटूँगा पर दया की भीख मैं लूँगा नहीं ।
वरदान माँगूँगा नहीं ।।"
Elon musk कभी भी हार नहीं मानते.. वे हर परिस्थिति में पॉजिटिव स्माइल और प्रतिदिन अपने सकारात्मक एक्शन से आगे बढ़ते है। जीवन का नाम है सुख -दुख। जीवन में अगर कभी सुख है.. तो कभी दुख भी है। लेकिन आज के यूथ हार अंतिम मानकर गलत कदम उठाते है.. परिस्थिति से डर के पीछे हट जाते है। हम elon musk sir से सीखना चाहिए.. मुश्किलों से सिखों.. जब भी जीवन में असफल हो तब अपने कमियों को ढूंढे। क्या आपको लगता है.. वह इंसान ऐसे ही आज दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में आता? Elon musk sir ने अपने हर ventures में फेलियर को देखा है। लेकिन उनका determination उन्हें आगे बढ़ने में मदद करता है। उनका सकारात्मक सोच,कभी ना हारने की सोच ही उन्हें आगे बढ़ने में मदद करता है। क्युकी सफलता कई असफलताओं से सबक लेकर ही बना है।

रिस्क : मनुष्य में जन्म होना.. ईश्वर का सबसे बड़ा चमत्कार है। मनुष्य में वह सशक्त शक्ति, ललक और बदलाव की अनमोल शक्ति होती है। Elon musk sir रिस्क टेकर है.. Elon musk sir ने हमेशा नये रिस्क वाले आइडियाज को embrace किया है। उनका रिस्क लेने का हौसला उन्हें अलग बना देता है। जब वे 18 के हुए भी नहीं थे.. तब वे canada आ आग गए। अकेले और बहुत कम पैसे में उन्होंने यात्रा की। Elon musk के नानाजी भी रिस्क टेकर थे.. वे भी नये -नये स्थानों को explore करते थे। यही हेरेडिटी गुण elon musk में ट्रांसफर हो गया।


लर्निंग :स्वामी जी ने अपने पुस्तक व्यक्तित्व के विकास (Personality Development ) में कहा है कि मनुष्य को 1000 बार असफल होने के बाद भी फिर से कोशिश जरूर करना चाहिए। लेकिन यह  भी महत्वपूर्ण आप स्वयं के असफलता के कारण जाने? ऐसा क्यों हुआ कि आप असफल हो गए? क्युकी जब तक आप अपने फेलियर से लर्निंग नहीं लेंगे.. तब तक आप जीवन में असफल होते रहेंगे। Elon musk sir के जीवन से हम एक सबसे महत्वपूर्ण लर्निंग ले सकते है.. कि वे जब भी उन्होंने फेलियर का समाना किया.. तब वे उस समय अपने फेलियर के हर कारणों को अच्छे से सीखते है। उन्होंने अपने फेलियर से सीखा और उसका उपयोग अपने अगले कदम में किया।

पैशन : किसी महान व्यक्तित्व ने कहा था.. अपने काम से प्यार कीजिये। तब ही आप अपने कार्य के क्षेत्र में आगे बढ़ पाएंगे। Elon musk के जीवन से हमें सीखना चाहिए.. वे अपने कार्य के प्रति फुल डेडिकेशन और फोकस के साथ कार्य करते है। यही जूनून यही फोकस यही डेडिकेशन के वजह से ही वे रोजाना 16-18 घंटे काम करते है। क्युकी जब तक आप अपने कार्य से प्रेम नहीं करते है.. तब तक आप अपने काम के गुलाम बन जाते है। इसलिए आप जिस क्षेत्र में आपको रूचि है... उस क्षेत्र के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त करे। रोजाना छोटा -छोटा स्टेप्स ले.. आपका छोटा -छोटा स्टेप और आपका हार्डवर्क की शक्ति ही आपके काम के प्रति आप में रूचि जागृत करेंगी।

 दूरदार्शनिक : जितने भी महान व्यक्ति हुए है.. उनके जीवन का सूत्र है.. सादा जीवन उच्च विचार। उनका सोचने का तरीका केवल प्रेजेंट तक ही सिमित नहीं रहता.. अपितु उनका सोचने का तरीका दूर तक होता है। यही गुण 21वीं सादी के सबसे बड़े क्रांतिकारी elon musk sir में है। उनकी ज़िन्दगी से यह सीख मिलती है कि लम्बी सोच से ही बड़े सपने पुरे किये जा सकते है। Musk ने हमेशा long टर्म गोल्स पर फोकस किया है।


हार्डवर्क :आज हम सभी elon musk के सफलता से बहुत प्रेरणा लेते है। लेकिन जरा सोचिये यह कैसा हुआ? यह सब हार्डवर्क की शक्ति.. के कारण से हुआ। उन्होंने कई राते बिना खाये.. बिना सोये भी गुजारा होगा। साइलेंट रूप से उन्होंने कड़ी मेहनत से पुरे दुनिया में उन्होंने क्रांति ला दी। यह सब हार्डवर्क की शक्ति.. निरंतता रहने की शक्ति।इसलिए वे पुरे ख़ुशी के साथ 100 घंटे काम सप्ताह में करते है। यही उनका determination ही उनकी सफलता का एक बड़ा कारण है। हर यूथ को उनके जीवन, उनके संघर्ष और उनके सफलता से हमें कड़ी मेहनत के गुण को जरूर सीखना चाहिए।

लीडशिप : musk में एक बहुत अच्छा लीडरशिप क्वालिटी है। जब भी टीम तक मनोबल टूटने लगता है.. वे उन्हें मोटीवेट करते है। Elon musk जब भी अपने कंपनी में जाते है.. तब वे स्वयं को कभी भी मालिक की तरह ट्रीट नहीं करते। अपितु स्वयं को उनके समान समझते है। अपने टीम को आर्डर नहीं उनके साथ मिलकर कार्य करते है। यही एकता की शक्ति.. लीडरशिप का गुण उनके सफलता एक बहुत बड़ा कारण है। हमें उनके जीवन से अपने टीम को सही से गाइड करने की शिक्षा मिलती है.. Inspire करने की शिक्षा मिलती है।

प्रॉब्लम :प्रॉब्लम में हम अक्सर क्या करते है? अक्सर हम अपने उम्मीद को छोड़कर और समस्या से भागने लगते है। लेकिन महान इंसान ऐसे ही महान नहीं बनते.. ऐसे ही सफलता के सीढ़ियों तक नहीं पहुँचते। अपितु जीवन में समस्याओं का वे अच्छे से निवारण करते है । Musk की ज़िन्दगी से यह बात समझने को मिलती है कि हर मुश्किल का समाधान होता है । Musk के जीवन में जब भी नये चैलेंज आये.. तब उन्होंने हर चैलेंज को सक्रिय रूप से फेस किया है और समाधान निकालने का पूरा प्रयास किया। हमें समस्याओं से दूर नहीं अपितु समस्याओं का हमें निवारण करना है। अपने माइंड को सोलविंग की ओर बढ़ाना है ना कि स्टॉपिंग की ओर।


क्वालिटी : सबसे पहले हमें यह ब्रेन से इस बात को निकालना देना चाहिए कि हमें बहुत पैसे कमाना है..1 महीने 10-50 लाख इत्यादि। अब आप सोच रहेंगे होंगे कि मैं ऐसा क्यों कह रही हूँ.. इसका कारण है कि पहले हमें अपने माइंड को मनी माइंडसेट नहीं पहले अपने माइंड को क्वालिटी गिवेन माइंडसेट बनाने की आवश्यकता है। Musk हमेशा क्वालिटी पर ध्यान देते है। उनकी प्रोडक्ट की क्वालिटी सक्सेस का एक बड़ा रीज़न है। जरा आप ही सोचिये लोग आपको पैसा क्यों पे करेंगे? लोग आपको इसलिए पैसा पे करेंगे.. क्युकी अपने उनके प्रॉब्लम को ठीक कर दिया। मान लीजिये आज आपके पास 2-3 ही कस्टमर है.. तब उन्हें निराशा से जैसे-तैसे सर्विस प्रोवाइड ना करे। आपका हमेशा प्रयास होना चाहिए.. बेस्ट क्वालिटी बेस्ट प्रोडक्ट। मेरी मैम जिनका नाम स्वीटी भट्ट है.. मेरी मैम मेहंदी आर्टिस्ट और नेल आर्टिस्ट है।वर्तमान समय में आप देख ही सकते है.. कि हर प्रोडक्ट में केमिल मिलाया जाता है। लेकिन मैम हमेशा से अपने कस्टमर को बेस्ट क्वालिटी बेस्ट प्रोडक्ट देने के लिए केमिकल फ्री प्रोडक्ट और प्रकृति के समाग्री से प्रोडक्ट मैम बनाती है। इसलिए आपका उद्देश्य मनी नहीं आपका प्रथम उद्देश्य क्वालिटी प्रोडक्ट देना होना चाहिए।21वीं सदी के महान क्रांतिकारि के जीवन से यह गुण हमें जरूर सीखना चाहिए।

नेटवर्क :जो दिखता है.. वह बिकता है। यही रूल elon musk sir के जीवन में। Elon musk में बहुत इम्पोर्टेन्ट नेटवर्किंग स्किल है। जिससे वे अपनी पहचान और प्रोडक्ट की पहचान केवल अपने देश तक नहीं केवल अपने राष्ट्र तक नहीं.. अपितु अन्य देशों के साथ भी परिचय कराते है.. यह क्या है? यह है नेटवर्किंग स्किल।उन्होंने अपने ventures के लिए अच्छे कनेक्शन बनाये.. जिससे उनका लाभ हुआ है। इसलिए लोगों से जुड़े.. अपनी पहचान को छुपाये नहीं.. प्रस्तुत करे अपने प्रोडक्ट और अपने आपको।

सीखना : सीखना जीवन पर्यन्त क्रिया है। आप जितना सीखते है.. आप उतना विकास की ओर बढ़ते है। Elon musk sir जीवन आगे बढ़ने के बाद भी, समय का आभाव होने के बाद भी रोज नये-नये टॉपिक्स को विषय को सीखते है। अपने नॉलेज को एक्सपेंड करते है। किसी ने बिल्कुल सटीक कहा है अगर जिस दिन से आप सीखना छोड़ देते है.. तब आप मुर्दे के समान है। हर युवाओं को भी lifelong लर्निंग पर फोकस करना चाहिए।


यह प्रमुख बातें है.. जो हर युवाओं को सीखना चाहिए। उनके कार्यों, उनके जिद्द और जीतने की ललक से सीखकर हमें निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।
धन्यवाद
काजल साह 
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved