The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
28/12/2022 Kajal sah Achievement Views 103 Comments 0 Analytics Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
निबंध : प्रयास ही सफलता
जीवन का शुरुआत लघु से गुरु तक होना चाहिए, जिसे जीवन में हमें सीख और अनुभव मिलेगा।
जीवन बहुत कीमती है, इस जीवन में हर चीज़ों को प्राप्त कर सकते है, केवल जरूरी है निरंतर मेहनत और प्रयास की।

जों मंजिल हमें पाना है, जिस मुकाम पर हमें पहुंचना है, उसके लिए हमेशा सीखना और सिखाने की प्रक्रिया हमारे अंदर हमेशा रहनी चाहिए,जीवन में हमारे कई सपने होते है, कई सारे इच्छाएं होती है, उन सपने को तब हमें पूरा कर सकते है जब हमारे अंदर जूनून और हर मुसीबत से लड़ने की क्षमता हों तब जीवन की हर उड़ान हम अपने परों को खोल के उड़ सकते है।

जीवन में मधु और विष दोनों ही समाये हुए है, अगर जीवन में कठिन समय से हम लड़ रहे तो तब तक लड़ना है जब तक चुनातियों को हरा ना दे और विष को मिटा कर  मधु का प्याला जीवन में ला ना दे, तब तक जीवन का प्रयास जारी रखना है, प्रयास में ही आस है यानि आशा है जब तक जीवन का आशा विद्यमान है तब जीवन की उन्नति विद्यमान है इसलिए जीवन के अनन्त तक मेहनत करना और मुसीबतो को लड़कर हराना ही एक सच्चे वीर की कहानी होती है इसलिए एक वीर की प्रयास करना सीखो क्युकी वो वीर तब तक लड़ता है जब तक वो युद्ध समाप्त ना हों जाये, जीवन में जब भी बुरा समय आये तब समय को बदलने के लिए मन में जीत और जीवन के संघर्ष को हमेशा अपनाना, जरूर ही एक दिन जीत तुम्हारी होंगी....।

धन्यवाद : काजल साह :स्वरचिय
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved