The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
24/04/2024 Kajal sah Awareness Views 332 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
हाय गर्मी!
वर्तमान समय में बहुत तेज़ी से गर्मी बढ़ रही है। मैं कोलकाता की निवासी हूँ.. प्रतिदिन गर्मी का तापमान बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है। आज के निबंध में आपको बहुत महत्वपूर्ण टिप्स बताऊंगी.. जिससे आप गर्मी से राहत पा सकते है.. आज के बताये हुए टिप्स को जरूर फ़ॉलो करे.. आपके लिए सुखमय, आनंदमय हो सकता है।
चलिए जानते है.. महत्वपूर्ण टिप्स :

1. पानी :प्राणियों को जीवित रहने का मुख्य आधार पानी है। प्रकृति के माध्यम से हम सभी को जल प्रदान किया गया है। गर्मी से राहत पाने का सबसे अच्छा माध्यम की आप ज्यादा से ज्यादा से पानी पिए।3-4 लीटर प्रतिदिन पानी का सेवन करे। पानी का सेवन करने से आपका शरीर hydrate हो सकता है। आप सकारात्मक रूप से ऊर्जापूर्ण महसूस करेंगे। अगर आप ज्यादा पानी नहीं पीते है.. तब आपको पानी पीने का आदत अपने जीवन में अपनाना होगा। पानी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए कुशल मंगल होता है। साधारण पानी के साथ आप नींबू पानी, दही और छास इत्यादि का सेवन कर सकते है।
2. बाहर : आज यह गर्मी इसलिए इतनी तेज़ी से बढ़ रही है.. क्युकी इसके जिम्मेदार भी है।विभिन्न पेड़ो का कटाव,पर्यावरण को नुकसान पहुंचना इत्यादि। जिसके वजह से बड़ी तेज़ी से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रहा है।इसलिए यह जरूरी है कि हम अपने शौक को अल्प करे.. अत्यधिक चाहत रखने का यह परिणाम हो रहा है कि हमारा पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है।
जब महत्वपूर्ण कार्य हो तब ही घर से बाहर निकले। सुबह या शाम में तब निकलने का आप प्रयास करे.. जब सुरज बहुत तेज़ ना हो। अपने बच्चों का ध्यान रखे.. उन्हें घर से बाहर जाने ना दे।

# घर: जंक फ़ूड, बाहर का भोजन इत्यादि का सेवन करने से हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। गर्मी के दिनों में अगर आप जंक फ़ूड, स्पाइसी फ़ूड इत्यादि का सेवन करते है..तब इसका व्यापक रूप से नकारात्मक प्रभाव आपके हेल्थ पर हो सकता है। इसलिए इन सभी को अपने जीवन से निकाल कर.. घर का बना सेहतमन और स्वादिष्ट भोजन का सेवन करे।दही, सलाद, फल इत्यादि का सेवन करे। फलों का जूस बनाकर आप उसका भी सेवन कर सकते है।

व्यायाम:अगर आप अपने शरीर का तापमान नियंत्रित करना चाहते है? अगर आप मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनना चाहते है? तब आपको अपने जीवन में व्यायाम को जरूर स्थान देना चाहिए। व्यायाम एक ऐसा माध्यम जिससे आपके शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। गर्मी में ही केवल व्यायाम ना करे.. अन्यथा अन्य ऋतुओं में भी करे। जैसे आप योगा, मैडिटेशन इत्यादि कर सकते है।
आपका उद्देश्य होना चाहिए कि आपको रोज व्यायाम करना है।

#नशा: मानव जीवन क्षणभंगूर है। कहने का अर्थ है कि कोई भी चीज़ हमेशा के लिए जीवित नहीं रहने वाली। लेकिन ईश्वर ने हम सभी को एक उद्देश्य से बनाया है। लेकिन बहुत से मनुष्य स्वयं के अस्तित्व नहीं जानते है.. शार्ट टाइम के pleasure  के लिए नशा का सेवन करने लगते है। जिससे व्यापक प्रभाव उनके तन, मन और धन पर पड़ता है।

 "नशा जो करता इंसान
उसका कभी ना होता कल्याण
नशे की लत जो जारी है.. यह सबसे बड़ी बीमारी है
मेले लगते शमशानो में..
आज उसकी तो कल अपनी बारी है "
इसलिए गर्मी से बचने के लिए ही नशे को ना छोड़े.. एक हेल्थी और कुशल मंगल जीवन जीने के लिए नशे से दूर हो जाये।

# फ्रूट्स :हमारे सबसे अच्छे मित्र पेड़ो के माध्यम से फ्रूट्स एवं vegetable प्रदान किया जाता है। इस गर्मी से लड़ने और राहत पाने ले लिए ज्यादा से ज्यादा आपको फ्रूट्स और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। क्युकी फ्रूट्स और vegetable पर अधिक मात्रा में पानी, विटामिन इत्यादि पोषक पदार्थ रहते है। जिससे आपका शरीर hydrate होता है।
तरबूज, करेला, खीरा, अंगूर, सेव, गाजर, अमरुद इत्यादि का सेवन करे। यह आपके तन और मन दोनों के लिए कुशलता पूर्व होगा।

# मजेदार : अगर आपके घर में फ्रीज है..तब आप आइस पैक जरूर बनाये। आइस पैक का इस्तेमाल आप अपने सिर और गर्दन कक राहत पहुँचाने के लिए कर सकते है। आइस पैक शरीर का तापमान कम करने में मदद करता है। आप राहत और बहुत रिलैक्स महसूस करते है। इसलिए आपको राहत पाने के लिए आपको आइस पैक का जरूर से जरूर उपयोग करना चाहिये

जरुर : जैसे कि मैंने आपसे कहा कि गर्मी से राहत पाने के लिए आपको फ्रूट्स, vegetable इत्यादि का सेवन जरूर करे। उसके साथ ही साथ आप बटर मिल्क पिए। बटर मिल्क में electrolytes और lactic एसिड है.. जो आपको hydrate रखने में मदद करता है। बटर मिल्क पीने आपके शरीर को ठंडक रखने में मदद करता है। ठीक उसी तरह नारियल के पानी का सेवन करे। नारियल के पानी में elctrolytes और नेचुरल सुगर होता है.. जो आपको hydrate रखने में मदद करता है।
कोकोनट वाटर शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है। इसलिए फ्रूटस और vegetable के साथ इनका सेवन भी जरूर करे।

.......................................
अब मैं आपको कुछ ऐसे महत्वपूर्ण गलतियां बताने वाली हूँ.. जो आपको गर्मी के दिनों में बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इन गलतियों से बचने का पूरा प्रयास करे।

1. कपड़े : गर्मी से बचने के लिए आपको राहत से पूर्ण अर्थात जिससे आपको सुख मिले.. ऐसे कपड़े ही पहने। गर्मी में synthetic और टाइट कपड़े पहनने से बचे। सूती और लूज़ कपड़े पहने..आप आराम से कार्य को कर पाएंगे।
# sunscreen नहीं लगाना : sunscreen अत्यधिक लोग नहीं लगाते.आपको sunscreen का उपयोग जरूर करना चाहिए। Sunscreen लगाकर आप अपनी त्वचा को सूर्य की हानिकारक uv किरणों से बचा सकते है। SPF 30  या उससे अधिक का SUNSCREEN हर दिन लगाए।
यह गलतियां आप ना करे.. आप अपने घर में गर्मी से राहत पाने के लिए इमरजेंसी किट जरूर रखे। गर्मी में इमरजेंसी किट रखने से आप बहुत सारी समस्याओं से राहत पा सकते है।जैसे कि आपको अपने घर में ors, ग्लूकोस, फर्स्ट-ऐड किट जरूर रखे।

आशा करती हूँ कि आज का निबंध आपके लिए useful होगा। बताये हुए टिप्स को जरूर से जरूर फॉलो करे.. आप गर्मी में राहत जरूर पाएंगे। जब जरुरी हो तब ही आप घर से बाहर निकले.. अगर आपके घर में बड़े और बुजुर्ग उनका ध्यान अच्छा से रखे।
स्वास्थ्य रहे.. आगे बढ़ते रहे।

धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved